फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   FIR registered against Thai woman for possessing a fake Indian identity card; sent to jail.

Maharajganj News: फर्जी भारतीय पहचान पत्र रखने के आरोप में थाईलैंड की महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, जेल

Wed, 19 Aug 2026 01:51 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
FIR registered against Thai woman for possessing a fake Indian identity card; sent to jail.
मोबाइल में मिले मथुरा के पते पर बना मिला आधार, पैन और निर्वाचन कॉर्ड
विज्ञापन


गिरफ्तार थाइलैंड की महिला से खुफिया एजेंसियों ने की पूछताछ
सोनौली। नेपाल सीमा पर सोनौली स्थित आव्रजन कार्यालय पर फर्जी भारतीय दस्तावेज रखने के आरोप में सोमवार की देर शाम में थाइलैंड की महिला पकड़ी गई। पुलिस ने उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मंगलवार को न्यायालय में पेश किया। जहां से इसे जेल भेज दिया गया। महिला का पति नेपाली मूल का है और उसके बच्चे अभी भी वृंदावन में ही हैं।

जानकारी के अनुसार, थाईलैंड की महिला के पास से मिले मोबाइल में मथुरा के पते पर बनाया गया भारतीय आधार कॉर्ड, पैन कार्ड और मतदाता पहचान पत्र मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने उससे मंगलवार को पूछताछ की। मामले में पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि ये दस्तावेज किस माध्यम से और किसके सहयोग से तैयार कराए गए।
विज्ञापन




रविवार देर शाम नेपाल से भारत में थाई नागरिक मिस चोन चुतिचिराफट सोनौली आव्रजन कार्यालय पहुंची थीं। पासपोर्ट और अन्य दस्तावेजों की जांच के दौरान अधिकारियों को उसकी पहचान को लेकर संदेह हुआ। पूछताछ में वह अपनी पहचान के संबंध में स्पष्ट जानकारी नहीं दे सकी। इसके बाद उसके मोबाइल फोन की जांच की गई, जिसमें भारतीय आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र और पैन कार्ड के दस्तावेज मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन



मोबाइल में मिले दस्तावेजों में महिला का नाम करुणा रूपनी देवी दास, पति का नाम मित्रलाल खनाल और पता वैष्णव नगर रमनरेती, थाना व पोस्ट वृंदावन बांगर, जिला मथुरा दर्ज पाया गया। पासपोर्ट के अनुसार महिला थाईलैंड की नागरिक है और पर्यटक वीजा पर भारत आई थी।



नेपाली मूल का है पति, वृंदावन में ही हैं बच्चे


पूछताछ में महिला ने बताया कि उसका पति नेपाली मूल का है और उसके बच्चे वृंदावन में ही उसके साथ रहते हैं। वह सितंबर 2025 से फरवरी 2026 तक थाईलैंड में रही और वर्तमान में वृंदावन में रह रही थी। वह टूरिस्ट वीजा पर भारत रहती थी और उसके बाद नेपाल स्थित अपने पति के घर चली जाती थी। वहां से वीजा फिर मिलने के बाद भारत आती थी। वह नेपाल के काठमांडू से पोखरा होते हुए भैरहवा पहुंची और सोनौली सीमा के रास्ते उसकी मथुरा जाने की योजना थी। उसने बताया कि उसका पति करीब तीन माह के अंतराल पर उससे मिलने आता रहता है। आव्रजन अधिकारियों की तहरीर पर सोनौली पुलिस ने पहचान छिपाकर दूसरे व्यक्ति का प्रतिरूपण कर धोखाधड़ी करने, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने, महत्वपूर्ण दस्तावेजों की जालसाजी करने तथा कूटरचित दस्तावेजों को असली बताकर इस्तेमाल करने से संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।

कोतवाल सोनौली महेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि थाईलैंड की महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर न्यायालय चालान किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि महिला के नाम पर भारतीय दस्तावेज किस तरह और किसके सहयोग से तैयार हुए।


स्थानीय खुफिया एजेंसियों ने 24 घंटे तक की पूछताछ


सूत्रों के अनुसार खुफिया एजेंसियों ने भारतीय मतदाता पहचान पत्र सहित अन्य भारतीय दस्तावेजों के फर्जी तरीके के बनाए जाने के मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए करीब 24 घंटे तक अलग अलग पूछताछ की। आईबी, रॉ, एसएसबी, एटीएस और एलआईयू समेत विभिन्न सुरक्षा व खुफिया एजेंसियों ने महिला से पूछताछ की है। एजेंसियां उसके भारत आने, वृंदावन में रहने, नेपाल के रास्ते यात्रा करने और भारतीय पहचान संबंधी दस्तावेज हासिल करने के संबंध में जानकारी जुटा रही हैं। साथ ही दस्तावेज तैयार कराने और उनके इस्तेमाल में अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।


वृंदावन में बनवा लिया है मकान



जानकारी के अनुसार, सोनौली बॉर्डर पर पकड़ी गई थाईलैंड की महिला भारतीय पहचान पत्र पर जमीन खरीद कर मकान भी बनवा लिया है। जबकि उसका पूरा परिवार थाईलैंड में रहता है। वह मथुरा, वृन्दावन के स्कॉन मंदिर में पूजा-पाठ में शिरकत भी करती है। नेपाल से डिपार्चर कराकर रविवार को एराइवल के लिए सोनौली आब्रजन कार्यालय पहुंची महिला की भारतीय बोलचाल की भाषा और कुछ संदिग्ध गतिविधियों को देख कर अधिकारियों को शक हुआ और उसे रोक लिया गया। आब्रजन कार्यालय में पासपोर्ट एवं अन्य दस्तावेज की जांच के क्रम में महिला पर संदेह हुआ। तब गहन पूछताछ की गई, जिसमें महिला अपनी पहचान छुपाती रही। फिर महिला के मोबाइल को खंगाला गया, जिसमें भारत का आधार कार्ड और मतदाता पहचान पत्र, पैन कार्ड पाया गया। पासपोर्ट के अनुसार महिला थाईलैंड की निवासी है।




टूरिस्ट वीजा पर आई थी भारत, बनवा लिया भारतीय दस्तावेज


थाईलैंड की महिला के पासपोर्ट (AC2825032) की वैधता नवंबर 2031 और वीजा की वैधता अप्रैल 2028 है। उसकी उम्र 43 वर्ष है। वह टूरिस्ट वीजा पर भारत आई थी। बाद में अपने दस्तावेज बदल कर भारतीय आधार कार्ड (666030757725) और मतदाता पहचान पत्र (ZMY4348066) एवं पैन कार्ड - (DAFPD4597D) बनवा ई है। उक्त दस्तावेज के अनुसार व पूछताछ में महिला का नाम -करुणा रूपनी देवी दास पति -मित्रलाल खनाल निवासी -वैष्णव नगर रमनरेती, थाना एवं पोस्ट, वृन्दावन बांगर, जिला मथुरा उत्तर प्रदेश है। दस्तावेज के अनुसार उसके परिवार में पति के आलावा बेटी नन्दनी (20) और लड़का नीरज (18) है। उक्त पते पर इसने जमीन खरीदकर घर बनवाया है, जिसमें कुछ कमरे किराये पर दे रखे हैं और भारत प्रवास के दौरान स्वयं भी रहती है। महिला से प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला के पति और बच्चे थाईलैंड में है। इसके पति थाईलैंड में अपनी कपड़े की दुकान चलाते हैं, जो इनकी आय का प्रमुख स्रोत है। महिला भी थाईलैंड में सितम्बर 2025 से फरवरी 2026 तक रही है। भारत में मथुरा, वृन्दावन में इस्काॅन मंदिर मेंं रहकर पूजा पाठ में शिरकत करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed