{"_id":"6a612566b2e7080796020c3c","slug":"fir-registered-against-husband-in-laws-and-brother-in-law-for-dowry-harassment-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-181787-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: पति, सास-ससुर और देवर पर दहेज उत्पीड़न की प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: पति, सास-ससुर और देवर पर दहेज उत्पीड़न की प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
सिसवा बाजार। कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्राम बंदी बेलासपुर निवासिनी एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस बुधवार को चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार, पीड़िता विश्वकर्मा ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि उसकी शादी एक मार्च 2025 को बंदी बेलासपुर निवासी करण विश्वकर्मा के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। विरोध करने पर उसके साथ अभद्र व्यवहार किया गया।
पीड़िता ने बताया कि 19 जुलाई को जब वह अपने ससुराल पहुंची तो पति, सास, ससुर और देवर ने घर में घुसने नहीं दिया। उन्होंने अभद्रता की और धमकी देते हुए घर से भगा दिया। इस संदर्भ में प्रभारी निरीक्षक अखिलेश वर्मा ने बताया कि आरोपी पति करण विश्वकर्मा, सास सुशीला देवी, ससुर सुरेंद्र विश्वकर्मा और देवर आकाश के खिलाफ दहेज प्रतिषेध अधिनियम सहित संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है। संवाद