{"_id":"6a3d8dcd3d1edf8aa90b6b5e","slug":"fir-registered-against-five-individuals-in-a-case-of-dowry-harassment-and-assault-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-179939-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: दहेज उत्पीड़न व मारपीट के मामले में पांच पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: दहेज उत्पीड़न व मारपीट के मामले में पांच पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
महराजगंज। दहेज उत्पीड़न, मारपीट और प्रताड़ना से परेशान एक विवाहिता ने कोतवाली थाने में पति समेत ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कुशीनगर जनपद के इन्दरपुर माफी भगत टोला निवासी पूनम कुशवाहा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी शादी 2 मार्च 2025 को महराजगंज के दुबौली निवासी अभिषेक कुशवाहा के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। आरोप है कि विवाह के कुछ समय बाद से ही पति, सास, ससुर, जेठ तथा जेठानी द्वारा दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जाने लगा।
महिला के अनुसार 27 मई 2026 को ससुराल पक्ष के लोगों ने उनके भाई के सामने ही उनके साथ मारपीट की। उन्होंने आरोप लगाया कि सास और जेठानी ने मिलकर उनके जेवरात भी जबरन अपने कब्जे में ले लिए। इसके अलावा गाली-गलौज कर उन्हें घर से निकाल दिया जाता था और मायके से लोगों को बुलाकर घर छोड़ने का दबाव बनाया जाता था।
विज्ञापन
पीड़िता ने बताया कि पंचायत के माध्यम से दो-तीन बार समझौता कराकर उन्हें ससुराल भेजा गया, लेकिन वहां पहुंचने पर फिर से उनके साथ मारपीट और उत्पीड़न शुरू हो गया। अंततः उन्होंने कोतवाली पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई।
सदर कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया की पति अभिषेक कुशवाहा, ससुर श्यामसुन्दर कुशवाहा, सास सुभावती देवी, जेठ अजय कुशवाहा तथा जेठानी पूनम कुशवाहा निवासी दुबौली के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।