फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   FIR registered against five individuals for illegal sale and smuggling of fertilizer.

Maharajganj News: खाद की अवैध बिक्री व तस्करी में पांच पर प्राथमिकी दर्ज

Wed, 24 Jun 2026 02:14 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
FIR registered against five individuals for illegal sale and smuggling of fertilizer.
19 जून को कस्बे के महेंद्र नगर वार्ड से खाद की तस्करी करते पकड़े गए थे दो बाइक सवार
विज्ञापन

डीएम व एसडीएम के निर्देश पर जिला कृषि अधिकारी ने दर्ज कराई प्राथमिकी
नौतनवा। स्थानीय कस्बे के महेंद्र नगर वार्ड से गत 19 जून को हुई 6 बोरी खाद बरामदगी के मामले में जिला कृषि अधिकारी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने पांच व्यक्तियों पर नौतनवा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। एसडीएम नवीन प्रसाद के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है।
एसडीएम नवीन प्रसाद ने बताया कि 19 जून की रात नायब तहसीलदार सौरभ श्रीवास्तव ने नौतनवा के महेंद्र नगर वार्ड से दो बाइक सवार युवकों को छह बोरी खाद के साथ पकड़ा था। उनसे कड़ाई से पूछताछ की गई तो उन्होंने इस कार्य में सहयोग करने एवं संलिप्त रहने वाले तीन अन्य व्यक्तियों का भी नाम बताए।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि मामले में जिला कृषि अधिकारी को चिह्नित पांचों व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश दिए गए थे। जिलाधिकारी की अनुमति के बाद सोमवार की रात नौतनवा थाने में तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि जिला कृषि अधिकारी की तहरीर के आधार पर बलिराम चौधरी निवासी सरोजनी नगर कस्बा नौतनवा, मोहम्मद आयत, संदीप पासवान व संस्कार उर्फ टिम्पू मिश्रा निवासी हरदीडाली थाना सोनौली एवं अर्जुन यादव निवासी खैराटी के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा में प्राथमिकी दर्ज किया गया है। अभियुक्तों से पूछताछ कर उन्हें पाबंद करने की अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed