{"_id":"6a55443a19fe129bc2062add","slug":"fir-registered-against-an-unknown-person-in-the-case-of-a-childs-death-caused-by-a-tractor-collision-maharajganj-news-c-206-1-mhg1034-181181-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: ट्रैक्टर की टक्कर से मासूम की मौत मामले में अज्ञात पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: ट्रैक्टर की टक्कर से मासूम की मौत मामले में अज्ञात पर प्राथमिकी
विज्ञापन
पुलिस की मौजूदगी में हुआ अंतिम संस्कार, खुद शव ले जाते दिखी पुलिस
महराजगंज। डोमा कांटी चौराहे पर ट्रैक्टर की चपेट में आकर आठ वर्षीय बालक की मौत के मामले में पुलिस ने परिजन की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए गांव में पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस की मौजूदगी में तेरह चार पुल के पास बालक का अंतिम संस्कार कराया गया।
जानकारी के अनुसार, ग्राम बजहा उर्फ अहिरौली निवासी सुरेन्द्र चौहान का पुत्र प्रिंस रविवार को डोमा कांटी चौराहे पर तेल पेराई कराने गया था। इसी दौरान वह ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। गंभीर रूप से घायल प्रिंस को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर चालक की गिरफ्तारी की मांग करते हुए करीब दो घंटे तक जाम लगाया था।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों के कार्रवाई के आश्वासन के बाद रात करीब आठ बजे जाम समाप्त हुआ और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। सोमवार शाम पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचते ही परिजनों में एक बार फिर कोहराम मच गया। पिता सुरेन्द्र चौहान, माता बिहुला देवी समेत पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल था। तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा प्रिंस परिवार का लाड़ला था।
इस संबंध में थानाध्यक्ष अंकित सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। चालक की पहचान कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।