{"_id":"6a84befa45dbb49af006a14e","slug":"fir-registered-against-an-unidentified-truck-driver-in-connection-with-a-womans-death-in-an-accident-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-183490-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: हादसे में महिला की मौत मामले में अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: हादसे में महिला की मौत मामले में अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
12 अगस्त को सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत और दूसरी हो गई थी घायल
महराजगंज। कोतवाली थाना क्षेत्र में बुधवार को तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई जबकि दूसरी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जंगल दुधई उर्फ चेहरी टोला कोल्हुआ जोत निवासी जयहिंद ने बताया कि 12 अगस्त की सुबह करीब पांच बजे उनकी पत्नी लक्ष्मी (22) और आरती (55) महराजगंज रोड की तरफ से अपने घर जा रही थीं। इसी दौरान फरेंदा की ओर से आ रहे ट्रक के चालक ने वाहन को तेज गति और लापरवाही से चलाते हुए दोनों महिलाओं को टक्कर मार दी।
हादसा इतना भीषण था कि ट्रक लक्ष्मी के ऊपर चढ़ गया। इससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। वहीं आरती गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। जयहिंद ने 14 अगस्त को कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करते हुए कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
सदर कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया की जयहिंद के तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।