फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   fir on computor opprator

फर्जी तरीके से पेंशन लेने के आरोप में कंप्यूटर आपरेटर पर केस

Thu, 27 Aug 2020 06:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2020 06:57 PM IST
विज्ञापन
fir on computor opprator
फर्जी तरीके से पेंशन लेने के आरोप में कंप्यूटर आपरेटर पर केस
विज्ञापन

महराजगंज। जिला दिव्यांग जन सशक्तीकरण विभाग में तैनात कंप्यूटर आपरेटर पर फर्जी तरीके से कुष्ठावस्था पेंशन लेने के आरोप में केस दर्ज हुआ है। जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला दिव्यांग जन सशक्तीकरण अधिकारी ने कंप्यूटर आपरेटर पर सदर कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई है।
जिला दिव्यांग जन सशक्तीकरण विभाग में आउट सोर्सिंग पर तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर जाकिर हुसैन पर आरोप है कि पेंशन के पात्र लाभार्थियों की फीडिंग के दौरान उसने अपना नाम भी फीड कर दिया तथा योजना का लाभ प्राप्त करने लगा। जब उसे मामले के खुलने का पता लगा तो फीडिंग व संबंधित अभिलेखों को भी गायब कर दिया।
विज्ञापन

डीएम डॉ. उज्ज्वल कुमार को मामले की जानकारी हुई तो उन्होंने जिला दिव्यांग जन सशक्तीकरण अधिकारी को प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश दिया। जिला दिव्यांग जन सशक्तीकरण अधिकारी रत्नेश सिंह ने मामले में कंप्यूटर ऑपरेटर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। कोतवाल सदर एके सिंह ने बताया कि केस दज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed