फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   FIR lodged on fifth day in case of death of elderly man in accident

Maharajganj News: हादसे में बुजुर्ग की मौत मामले में पांचवें दिन दर्ज की गई प्राथमिकी

Sun, 23 Aug 2026 01:54 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged on fifth day in case of death of elderly man in accident
तेज रफ्तार बाइक ने सामने से मारी थी टक्कर, हादसे में बुजुर्ग की हुई थी मौत
विज्ञापन



परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के इमिलिया ईंट-भट्ठे के पास सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत के मामले में पुलिस ने तहरीर मिलने के पांचवें दिन प्राथमिकी दर्ज की। मृतक के पुत्र सत्येंद्र शर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर दूसरी बाइक के चालक पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप लगाया है।
तहरीर के अनुसार, वार्ड नंबर 13 लोहिया नगर (इमिलिया) निवासी नाथूलाल (52) 11 अगस्त को अपनी बाइक से खेत देखकर घर लौट रहे थे। वह परतावल-कप्तानगंज मार्ग पर अपनी बायीं पटरी पर धीरे-धीरे जा रहे थे। इसी बीच इमिलिया ईंट-भट्ठे के पास पहुंचते ही सामने से तेज रफ्तार में आ रहे एक अन्य बाइक चालक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया।
विज्ञापन

हादसे में नाथूलाल सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों और डायल 112 की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतक के पुत्र ने बताया कि घटना के समय घर पर कोई मौजूद नहीं था, जिसके कारण घटना की सूचना तत्काल नहीं दी जा सकी। 14 अगस्त को उन्होंने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। एसओ सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed