फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   FIR lodged against unidentified driver in accidental death case

Maharajganj News: हादसे में मौत मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी

Fri, 05 Jun 2026 02:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged against unidentified driver in accidental death case
पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने की कार्रवाई
विज्ञापन

संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। उसकी पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सरैया गांव निवासी गीता देवी पत्नी स्वर्गीय प्रह्लाद चौधरी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 21 अप्रैल को उनके पति प्रह्लाद चौधरी राकेश के साथ मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। दोपहर करीब 11:30 बजे जब वे मलोरना स्थित स्कूल के पास पहुंचे, तभी अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी और चालक वाहन समेत फरार हो गया।
विज्ञापन

हादसे में प्रह्लाद चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गीता देवी ने बताया कि पति की मौत के बाद वह सदमे में थीं और उनकी तबीयत खराब हो गई थी। स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद उन्होंने पुलिस को घटना की सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली खलीलाबाद जयप्रकाश दूबे ने बताया कि घटना में प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना की जा रही है और अज्ञात वाहन की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed