फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   FIR lodged against husband, mother-in-law and father-in-law for dowry harassment

Maharajganj News: पति, सास व ससुर पर दहेज उत्पीड़न की प्राथमिकी दर्ज

Tue, 09 Dec 2025 01:19 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Dec 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged against husband, mother-in-law and father-in-law for dowry harassment
पनियरा। थाना घुघली के ग्राम पंचायत हरखा की निहारिका ने ससुराल के लोगों के खिलाफ दहेज की मांग करने व मारपीट कर घर से निकालने की तहरीर दी है। पुलिस ने पति, सास व ससुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


निहारिका की तहरीर के अनुसार, उसकी शादी पनियरा के ग्राम पंचायत माधोनगर के पदुम टोला निवासी सूर्य प्रकाश तिवारी से छह साल पूर्व हुई थी। उसका पति एसएसबी में नौकरी करता है। शादी में उसके मायके के लोगों ने सामर्थ्य के अनुसार दान दहेज दिया था। उसकी दो वर्ष की पुत्री भी है। अब उसके पति, ससुर शम्भू नाथ व सास शीला देवी दस लाख रुपए व बड़ी गाड़ी की अतिरिक्त मांग कर रहे हैं। मायके के लोगों असमर्थता जताई तो बीते 25 नवंबर की रात 11 बजे उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। थानाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह ने बताया कि मामले में पति, सास व ससुर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed