{"_id":"696801792a52429626022c4c","slug":"fir-lodged-against-eight-for-attempt-to-occupy-house-assault-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-169184-2026-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: घर पर कब्जे की कोशिश, मारपीट के मामले में आठ पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: घर पर कब्जे की कोशिश, मारपीट के मामले में आठ पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
महराजगंज। फरेंदा थाना क्षेत्र के ग्राम बरातगाड़ा टोला कुवावल में 6 जनवरी को मारपीट की घटना सामने आई है। स्थानीय निवासी रामईश्वर ने अपने बैनामा कराए हुए घर में परिवार के साथ पूजा करने पहुंचे थे।
तभी विपक्षी कुलवीर सिंह, उनकी पत्नी संगीता व पुत्रियां खुशबू, नेहा, अंबिका, अर्चना और झावाकोट के उनके रिश्तेदार अमर सिंह व सुरेंदर सुरपा सिंह ने घर में जबरन घुसकर कब्जा करने की नीयत से कमरों में रखा पानी की बोतलें व किराने का सामान बाहर फेंकना शुरू कर दिया।
जब रामईश्वर और परिवार ने विरोध किया तो आरोपी गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से उन पर हमला कर बैठे। इस मारपीट में रामईश्वर की पत्नी मेनिका, मां शारदा, भतीजा मनी और छोटा भाई सदानंद की पत्नी बबीता को गंभीर चोटें आईं। आरोपी लोगों ने जान से मारने की धमकी भी दी और मौके से फरार हो गए। गांव वासियों ने घटना देखी और बीच-बचाव किया। घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरेंदा ले जाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया।