{"_id":"5dd6d5ab8ebc3e548e42f79a","slug":"fir-enrollment-maharajganj-news-gkp3302070186","type":"story","status":"publish","title_hn":"हियुवा के जिला उपाध्यक्ष पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हियुवा के जिला उपाध्यक्ष पर केस दर्ज
विज्ञापन
हियुवा के जिला उपाध्यक्ष पर केस दर्ज
महराजगंज। सदर कोतवाली क्षेत्र के सोनरा में अदालत अमीन एवं अनुचर मौका मुवायना करने बीते 11 नवंबर को गए थे। इस बीच गांव में मुवायना के दौरान हियुवा जिला उपाध्याक्ष संजय यादव से बहस हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इस मामले में पीड़ित की तहरीर पर आरोपी हियुवा जिला उपाध्यक्ष के खिलाफ संबंधित धारा के केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
दीवानी न्यायालय के अदालत अमीन अरविंद कुमार मिश्रा एवं अनुचर अमित कुमार राय 11 नवंबर को सोनरा गांव में एक मुकदमें के मामले में मौका मुवायना करने पहुंचे। तहरीर के मुताबिक इन लोगों ने ज्योंही कार्य शुरू किया, त्योंही सोनरा गांव के रहने वाले संजय यादव मौके पर पहुंचे। विरोधी पक्ष की तरफ से बहस करना शुरू कर दिए। उनसे न्यायालय के आदेश की बात कही गई। लेकिन उन्होंने एक भी नहीं सुनी। आरोप है कि बहस के दौरान संजय यादव आक्रोशित होकर बाइक को जलाने का प्रयास किए। लेकिन गांव वालों हस्तक्षेप पर किसी तरह मामला शांत हुआ। कोतवाल सर्वेश सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।