फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   FIR against absconding accused

Maharajganj News: फरार चल रहे आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी

Thu, 23 Apr 2026 02:28 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
FIR against absconding accused
सिंदुरिया। पुलिस ने बुधवार को अबरार निवासी लक्ष्मीपुर टोला नारायणपुर थाना कप्तानगंज कुशीनगर के विरुद्ध अदालत को गुमराह करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज किया है। स्थानीय थाना क्षेत्र के परसाचक गोबरही निवासी मुश्ताक ने वर्ष 2024 में अबरार के विरुद्ध धोखाधडी, छलकपट सहित विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई थी, जिसका मुकदमा न्यायालय में चल रहा है। लेकिन अबरार उस मुकदमे में फरार चल रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, काफी दबिश देने पर भी न तो आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पा रही है और न ही वह न्यायालय में समर्पण कर रहा है। मामले में 17 नवंबर 2025 को न्यायालय ने गैर जमानती वारंट जारी किया। पांच दिसंबर 2025 को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने 84 बीएनएसएस की उद्घोषणा कराई, जिसके अनुपालन में सात दिसंबर 2025 को गवाहों के सामने नोटिस चस्पा भी कराई गई।
विज्ञापन

यहां तक 15 दिसंबर 2025 को पेपर में गजट कराने के बावजूद आज तक न तो उसकी गिरफ्तारी हुई और न ही उसने अदालत में आत्मसमर्पण किया। एसओ राजकुमार सिंह ने बताया कि आरोपी अपनी चल-अचल संपत्ति बेचकर कहीं भी फरार हो सकता है। इसे देखते हुए उपनिरीक्षक दिनेश कुमार चौधरी की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ फिर से एक प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed