फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Financial and administrative rights of Luthhwa chief seized

Maharajganj News: लुठहवा की प्रधान का वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार सीज

Tue, 29 Aug 2023 12:59 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Aug 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
Financial and administrative rights of Luthhwa chief seized
- ग्राम विकास अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई के लिए जिला विकास अधिकारी को निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास में सात अपात्रों का चयन करने व उन्हें धनराशि भेजने के मामले में हुई जांच में प्रथम दृष्टया दोषी मिलने पर जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने नौतनवां ब्लॉक के ग्राम लुठहवा की प्रधान पूजा देवी का वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार सीज कर दिया है। साथ ही ग्राम विकास अधिकारी अमरेंद्र कुमार पटेल पर कार्रवाई के लिए विभागीय कार्रवाई का निर्देश दिया है।
नौतनवां ब्लाॅक के ग्राम लुठहवा के ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री आवास योजना में अपात्रों के चयन की शिकायत की थी। मामले की जांच परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण से कराई गई जिसमें प्रधान व सचिव की भूमिका ठीक नहीं मिली। जिस पर जिलाधिकारी ने लुठहवा की प्रधान पूजा देवी का वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार सीज कर दिया है। मामले की विस्तृत जानकारी के लिए जिला समाज कल्याण अधिकारी को जांच अधिकारी नामित किया गया है। यह निर्देश भी दिया है कि जब तक प्रधान अंतिम रूप से जांच से मुक्त नहीं हो जाती, विकास कार्यों को बेहतर ढंग से कराने के लिए ग्राम सभा में तीन सदस्यीय समिति गठित की जाएगी। ग्राम सचिव अमरेंद्र पटेल के विरुद्ध कार्रवाई करने का निर्देश जिला विकास अधिकारी को दिया है।
विज्ञापन

---------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण में अपात्रों का चयन करते हुए उन्हें धनराशि भेजने के मामले में प्रधान व सचिव की भूमिका ठीक नहीं है। जिसके कारण प्रधान का वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार को सीज किया गया है। सचिव के विरुद्ध भी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
सत्येंद्र कुमार, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed