{"_id":"655e6985791b452f32078b41","slug":"financial-and-administrative-powers-of-the-head-of-madaraha-kakatahi-seized-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1022-10053-2023-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: मदरहा ककटही के प्रधान के वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: मदरहा ककटही के प्रधान के वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार सीज
विज्ञापन
- डीएम ने ग्राम पंचायत में धनराशि के गबन का मामला सामने आने पर की कार्रवाई, सचिव के विरुद्ध होगी विभागीय कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। लक्ष्मीपुर ब्लॉक के ग्राम मदरहा ककटही में अपने दायित्वों का बेहतर ढंग से निर्वहन न करने व धनराशि के दुरुपयोग के मामले में ग्राम प्रधान ज्ञानमती देवी के वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार को सीज कर दिया गया है। जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित करते हुए से एक सप्ताह में स्पष्टीकरण मांगा है।
ग्राम मदरहा ककटही के कुछ ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से ग्राम पंचायत में कोई अभिलेख न होने, एक कार्य को छोड़कर अन्य का एमबी न कराने, बिना बिल बाउचर के ग्राम निधि खाते से 9,23,731 रुपये की धनराशि गबन कर लेने, गांव में लगाए गए सीसीटीवी कैमरा के खराब होने व प्रधानमंत्री आवास की धनराशि को जारी करने के बाद भी लाभार्थी की ओर से काम न किए जाने की शिकायत थी थी।
डीएम ने मामले की जांच जिला पंचायत राज अधिकारी से कराई गई तो उपरोक्त शिकायतों के आरोप में जिला पंचायत राज अधिकारी ने प्रधान व सचिव दोनों को दोषी ठहराया था। जिसके आधार पर जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधान को एक सप्ताह में स्पष्टीकरण देने को कहा है, वहीं ग्राम पंचायत अधिकारी शिवसागर पांडेय के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई करने के लिए डीपीआरओ को निर्देश दिया है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
पदीय दायित्वों का बेहतर ढंग से निर्वहन न करने व धनराशि के गबन के मामले में मदरहा ककटही की प्रधान से स्पष्टीकरण मांगा गया है, जबकि ग्राम पंचायत सचिव के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
अनुनय झा, जिलाधिकारी