फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Final notice issued to three teachers

तीन शिक्षकों को अंतिम नोटिस जारी

Mon, 05 Apr 2021 11:35 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Apr 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Final notice issued to three teachers
तीन शिक्षकों को अंतिम नोटिस जारी
विज्ञापन

महराजगंज। परिषदीय विद्यालयों में नौकरी कर रहे तीन शिक्षकों को बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से अंतिम नोटिस जारी कर सात अप्रैल तक अपना पक्ष रखने को कहा गया है। यह भी कहा गया है कि पक्ष न रखने वाले शिक्षकों के विरुद्ध एक पक्षीय कार्रवाई की जाएगी।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश यादव ने बताया कि परिषदीय विद्यालय में तैनात शिक्षकों की जांच चल रही है। पूर्व माध्यमिक विद्यालय समरधीरा, पनियरा के पूर्व माध्यमिक विद्यालय नरकटहा तथा नौतनवां के प्राथमिक विद्यालय कचरिहवा में तैनात एक-एक शिक्षकों के संदिग्ध प्रमाणपत्रों पर नौकरी करने की शिकायत मिलने पर विभाग ने पूर्व में दो नोटिस भेजते हुए उन्हें अपना पक्ष रखने के लिए बुलाया था, मगर नहीं आए। ऐसे में उपरोक्त शिक्षकों को अंतिम नोटिस जारी करते हुए सात अप्रैल तक बीएसए कार्यालय में पक्ष रखने के लिए बुलाया गया है। बीएसए ने कहा कि निर्धारित तिथि तक पक्ष न रखने पर एकपक्षीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

शिक्षक पर दर्ज हुआ मुकदमा
बीएसए ने बताया कि जिले में फर्जी प्रमाणपत्रों के सहारे नौकरी हासिल करने वाले शिक्षकों पर मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। सदर क्षेत्र के चेहरी में तैनात शिक्षक हरिहर प्रसाद पर मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। अन्य बर्खास्त शिक्षकों पर भी मुकदमा दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed