{"_id":"65b6d33e6d530b35800ef414","slug":"fighting-over-dancing-in-orchestra-three-injured-maharajganj-news-c-7-gkp1038-448084-2024-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: आर्केस्ट्रा में नाचने को लेकर मारपीट, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: आर्केस्ट्रा में नाचने को लेकर मारपीट, तीन घायल
विज्ञापन
गाड़ियों में भी की गई तोड़फोड़, गीडा इलाके के जैतपुर में हुई घटना
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। गीडा थाना क्षेत्र के जैतपुर गांव में आई बरात में शनिवार रात में आर्केस्ट्रा में नाचने को लेकर मारपीट हो गई, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। इस दौरान बरातियों की गाड़ियों को तोड़ा गया। दो बरातियों को मारने के लिए गांव के कुछ युवक खोजने लगे, लेकिन इसी बीच सूचना पाकर पुलिस पहुंच गई और फिर मामले को शांत कराया गया। पुलिस की मौजूदगी में शादी का कार्यक्रम पूरा कराया गया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेज दिया। हालांकि, किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है।
जानकारी के मुताबिक, गीडा इलाके जैतपुर गांव निवासी रामशरण मौर्य की बेटी की शादी शनिवार को थी। हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के सेमरी गांव निवासी राजमन मौर्य के लड़के राज की बरात आई थी। बराती खाना खा रहे थे और कुछ लोग आर्केस्ट्रा में नाच रहे थे। इसी दौरान घराती और बराती आमने-सामने हो गए।
स्टेज पर नाचने को लेकर हुए विवाद में आर्केस्ट्रा बंद करा दिया गया, लेकिन गांव वालों ने बरात में आए कुछ युवकों पर हमला कर दिया। मारपीट करने के साथ ही कुछ गाड़ियों को लाठी डंडे से मारकर तोड़ दिया गया। इससे अफरा-तफरी का माहौल हो गया। बराती भागने लगे तो एक गाड़ी को रोककर उसमें तोड़फोड़ की गई।
विज्ञापन
पुलिस मौके पर पहुंची तो हाथों में डंडा लेकर दौड़ रहे युवक भाग गए। एसपी नार्थ जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बरात में विवाद की सूचना पर पुलिस गई थी। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेज दिया। शादी के कार्यक्रम में कोई दिक्कत नहीं आई। मामले की जांच पुलिस कर रही है।