फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Fighting in Chainpur village, five injured

चैनपुर गांव में मारपीट, पांच घायल

Wed, 15 Sep 2021 12:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Fighting in Chainpur village, five injured
चैनपुर गांव में मारपीट, पांच घायल
विज्ञापन

ग्राम प्रधान पक्ष के लोगों ने सड़क जाम करने की कोशिश की
संवाद न्यूज एजेंसी
घुघली (महराजगंज)। क्षेत्र के चैनपुर गांव में प्रधान पति द्वारा मनरेगा से कराए जा रहे कार्य में कुछ लोगों द्वारा आपत्ति करने पर दोनों में मारपीट हो गई। इस दौरान पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। उधर, ग्राम प्रधान पक्ष के लोगों ने घुघली कस्बे में सुभाष चौक पर जाम लगाने की कोशिश की। लेकिन पुलिस ने समझा बुझाकर वापस कर दिया।

ग्राम सभा चैनपुर गांव में नहर की पटरी पर मनरेगा से प्रधान पति प्रीतम जायसवाल द्वारा कार्य कराया जा रहा था। इस दौरान गांव के कुछ लोगों द्वारा आपत्ति की गई। यह बात प्रधान पति को नागवार लगी। दोनों पक्षों में विवाद इतना बढ़ गया की मारपीट हो गई। कुछ लोगों ने धारदार हथियार से अभिनव मिश्र के सिर पर वार कर दिया, जिससे उन्हें गम्भीर चोट लगी। बीच बचाव में पप्पू चौधरी, प्रिंस पांडेय, सुखदेव चौधरी, हरिनारायण घायल हो गए। ग्राम प्रधान पूजा जायसवाल के पति प्रीतम जायसवाल ने पुलिस को दिए तहरीर में लिखा है कि मनरेगा में कराए गए कार्य को लेकर आपत्ति करते हुए कुछ लोगों ने मारपीट की। घायल अभिनव मिश्र ने पुलिस को दिए गए तहरीर में लिखा है कि चुनावी रंजिश में गोलबंद लोग हथियार लेकर बैठे थे। हमें देखते ही हमला बोल दिया जिससे हमारे साथ कई लोगों को गंभीर चोट लगी है। थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि घायलों को अस्पताल भेजा गया है। तहरीर मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed