{"_id":"647ce4c1ac4222852304ea45","slug":"fighting-for-playing-dj-in-the-procession-maharajganj-news-c-7-1-193776-2023-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बरात में डीजे बजाने पर मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बरात में डीजे बजाने पर मारपीट
Mon, 05 Jun 2023 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 05 Jun 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। कोल्हुई थाना क्षेत्र के जंगल गुलरिहा निवासी बेचू यादव के घर से शनिवार को ग्राम चंदनपुर निवासी दुर्गेश के घर बरात आई थी। इस दौरान डीजे पर डांस करने पर बवाल हो गया।
जानकारी के अनुसार, बरात आने के बाद द्वारपूजा के समय कुछ बराती डांस करने को लेकर गांव वालों व घरातियों के साथ धक्का-मुक्की करने लगे। देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। सूचना मिलते ही मौके पा पहुंची पुलिस ने भीड़ को इधर-उधर कर 15 लोगों को थाने ले गई। रविवार को इस सभी के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई करते हुए चालान कर दिया गया। थानाध्यक्ष कोल्हुई महेंद्र यादव ने बताया कि शनिवार की रात चंदनपुर गांव में डीजे पर डांस के दौरान घराती और बराती में बवाल हो गया था। 15 लोगों का शांति भंग में चालान किया गया है।