फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Fight between two parties over harvesting wheat from the field, three injured

Maharajganj News: खेत से गेहूं कटाई को लेकर दो पक्षों में मारपीट, तीन घायल

Sun, 14 Apr 2024 03:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 14 Apr 2024 03:57 AM IST
विज्ञापन
Fight between two parties over harvesting wheat from the field, three injured
खनुआ। नौतनवा क्षेत्र के आराजी सरकार उर्फ बैरिहवा गांव में शुक्रवार की देर रात में गेहूं कटाई को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। लोगों ने घायलों को नौतनवा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी के मुताबिक, खेत में सरजू यादव ट्रैक्टर से भूसा बना रहे थे। आरोप है कि तभी खेत मालिक हरेराम गुप्ता का बेटा सूरज गुप्ता मना करने लगा। जिसपर ट्रैक्टर मालिक से कहासुनी हो गई। उसने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। सूरज गुप्ता के पिता हरेराम गुप्ता ने ट्रैक्टर मालिक के घर शिकायत लेकर गए। ट्रैक्टर मालिक सरजू यादव और हरेराम गुप्ता के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई, जिसमें सूरज, हरेराम और सरजू घायल हो गए। नौतनवा कस्बा चौकी प्रभारी योगेंद्र कुमार ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed