फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Fight between two parties, case registered against eight

Maharajganj News: दो पक्षों में मारपीट, आठ के विरुद्ध केस दर्ज

Tue, 21 Jan 2025 09:00 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 21 Jan 2025 09:00 PM IST
विज्ञापन
Fight between two parties, case registered against eight
बागापार। सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के बागापार टोला सड़कहिया में मंगलवार की सुबह पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई, जिसमें एक पक्ष के मां-बेटा घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई और दोनों पक्षों को कोतवाली ले गई।
विज्ञापन


कोतवाली पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बागापार टोला सड़कहिया निवासिनी शांति देवी ने बताया कि मंगलवार को अपने परिवार के लोगों के साथ खेत में कृषि कार्य कर रही थी। पुरानी रंजिश को लेकर गांव के कुछ लोगों ने हमला कर दिया। आरोप है कि लाठी-डंडे से पीटकर घायल कर दिया। घटना में शांति, राकेश, श्यामदेव और सिंगली को चोटें लगी हैं। कृष्णमोहन तिवारी ने भी पुलिस को तहरीर देकर दूसरे पक्ष के लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने शांति देवी की तहरीर पर प्रदीप तिवारी, मोहन तिवारी, राजन तिवारी तथा दूसरे पक्ष के कृष्णमोहन तिवारी की तहरीर पर राकेश यादव, श्यामदेव यादव, शांति देवी, रामदेव व चौरमन के खिलाफ मारपीट की धाराओं में केस पंजीकृत किया है। प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे के विरुद्ध तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर दोनों पक्ष के आठ लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed