फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Fertilizer smuggling increased, smugglers are delivering it to Nepal on bicycles

Maharajganj News: खाद की बढ़ी तस्करी, साइकिल से तस्कर पहुंचा रहे नेपाल

Sat, 03 Aug 2024 04:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 03 Aug 2024 04:55 AM IST
विज्ञापन
Fertilizer smuggling increased, smugglers are delivering it to Nepal on bicycles
इस तरह साइकिल से हो रही तस्करी। 
नौतनवा/सोनौली। फसली सीजन में नेपाल में यूरिया की मांग बढ़ गई है। तस्कर इसका खूब फायदा उठा रहे हैं। भारतीय क्षेत्र से साइकिल पर खाद की बोरियां लेकर कैरियर आसानी से सरहद पार कर रहे हैं। एक कैरियर दिन में तीन से चार चक्कर लगा रहा है।
विज्ञापन

सूत्रों की मानें तो कैरियर रास्ता बदलकर हर बार जाते हैं। जिले में खाद की कमी नहीं है। समितियों पर सुबह 10 बजे तक ही खाद मिल रही है। अन्य खाद विक्रेता डीएपी, यूरिया, पोटाश सहित अन्य खादों की भारी मात्रा में कालाबाजारी कर रहे हैं। खाद पर दुकानदार अधिक दाम वसूल रहे हैं, जिससे किसान परेशान हैं।
विज्ञापन

भारत नेपाल सीमा के सीमावर्ती गांव से खाद की तस्करी चोरी-छिपे जारी है। इसके कारण भारत नेपाल सीमा से सटे बाजारों से तस्कर साइकिल, बाइक व अन्य माध्यम से खाद नेपाल ले जा रहे हैं। इसके कारण पर्याप्त मात्रा में खाद की उपलब्धता के बावजूद किसानों को अधिक मूल्य पर खाद खरीदना पड़ता है। खुले बॉर्डर से तस्कर खाद का खेप नेपाल पहुंचाने में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तस्करी में खाद के दुकानदारों की भी संलिप्तता होती है। प्रशासन द्वारा जांच भी की जाती है, लेकिन दुकानदार अपना स्टॉक अपडेट कर अधिकारियों को झांसा देने में सफल रहते हैं। दुकानों पर रेट चार्ट व स्टॉक की सूची भी नहीं दर्ज होती है, जिससे किसानों से दुकानदार मनमानी वसूली करते हैं। सूत्र बता रहे हैं कि यूरिया का मूल्य 375 रुपये है। वहीं डीएपी 1550 रुपये है। वहीं एक दुकानदार ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि यूरिया नेपाल में 625 और डीएपी 2500 में आसानी से बिक जाती है।
सख्ती बरती जा रही है। अगर कहीं ऐसा हो रहा है तो कार्रवाई की जाएगी।
-जय प्रकाश त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed