{"_id":"6509fb369c7f38ac3c0eed44","slug":"fed-up-with-her-husband-four-months-pregnant-woman-jumped-into-the-canal-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-6112-2023-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: पति से तंग आकर नहर में कूद गई चार माह की गर्भवती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: पति से तंग आकर नहर में कूद गई चार माह की गर्भवती
विज्ञापन
फोटो
महिला को नहर से निकालकर सीएचसी निचलौल में कराया गया भर्ती, पति, सास व ससुर के खिलाफ केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
निचलौल। पति के शराब पीकर रोज मारने से तंग आकर एक महिला नहर में कूद गई। पुलिस कर्मियों ने महिला को नहर से निकालकर सीएचसी निचलौल में भर्ती कराया। वहीं, महिला के आरोप पर उसके पति के अलावा सास और ससुर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
पीड़ित सोनी बहुआर गांव की रहने वाली हैं। वह चार महीने की गर्भवती है। महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति शराब के नशे में घर पहुंचने के बाद अकारण ही पिटाई करता है। समझाने पर वह खूब मारता था। मेरा कसूर सिर्फ इतना है कि मैं पति को शराब पीने से मना करती हूं। समझाने पर कोई मानता नहीं है। ससुराल पक्ष के लोग भी मारते पीटते हैं। जब कोई चारा नहीं मिला तो जान देना ही ठीक समझी। सोचा जब जिंदा नहीं रहूंगी तो सभी समस्या दूर हो जाएगी। इसी से क्षुब्ध होकर गंडक नहर शाखा में कूद गई।
पुलिस क्षेत्राधिकारी अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि सोमवार शाम बजे सूचना मिली कि सोनी निवासी बहुआर कला गौरा टोला पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर झुलनीपुर के खड्डा गंडक नहर में बहुआर पुल से नहर में कूद गई। सूचना पर तत्काल पुलिस बल मौके पर पहुंच कर पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद लेकर डूब रही सोनी को सुरक्षित नहर से निकाला गया। जिसके बाद उसे पुलिस वाहन से ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल लाया गया। उन्होंने कहा कि महिला के माता-पिता को सूचना दे दी गई। आरोपी पति, सास व ससुर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।