फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   fatwa against North Hiyuwa

फतवा के विरोध में उतरी हियुवा

Sun, 03 Apr 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज Updated Sun, 03 Apr 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
fatwa against North Hiyuwa
हियुवा कार्यकर्ताओं ने बैठक कर फतवा का विरोध जताया।
हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं की बैठक शनिवार को नौतनवा कार्यालय में हुई। दारुल उलूम द्वारा भारत माता की जय न बोलने के फतवे की निंदा की गई। साथ् ही  नेपाल बार्डर पर हो रही तस्करी को रोकने की मांग की गई।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष नरसिंह पांडेय ने कहा कि दारुल उलूम के मुफ्ती ने फतवा जारी कर राष्ट्र भक्तों की भावनाओं को ठेस पहुंचाया है। शहीदों का अपमान किया है। ऐसे लोगों पर पाबंदी लगनी चाहिए। देश के राष्ट्र भक्त और नौजवानों को विरोध करना चाहिए। जल्द ही हियुवा भारत माता की रथ यात्रा निकाली जायेगी। लोगों में राष्ट्र भक्ति की भावना जागृत की जाएगी। फतवा जारी करने वालों का विरोध किया जाएगा। अध्यक्षता ब्लाूक अध्यक्ष जगदीश सहानी एवं संचालन ब्लाक संयोजक राधेश्याम गुप्त ने किया। जिला मंत्री अनिल आर्य, रामबेलास भारती, अर्जुन वरुण, रामप्यारे यादव, अंशुमान, राजकुमार गुप्ता, कृष्ण मोहन यादव आदि लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन


इसी क्रम में नेपाल बार्डर पर हो रही तस्करी को रोकने की मांग की गई। जिला उपाध्यक्ष संजय यादव ने कहा कि बरगदवा में एसएसबी कर्मचारियों की मिलीभगत से तस्करी हो रही है। यदि कार्रवाई नहीं हुई तो हियुवा सड़क पर उतरने को बाध्य होगी। सारी जिम्मेदारी एसएसबी कमांडेंट की होगी। कहा कि हियुवा के लोग गांव में जाकर कम से कम पांच सदस्य को संगठन से जोड़ें। जिलाध्यक्ष संजय शर्मा व ब्लाूक संयोजक उमेश पटेल के अलावा रामसरन, उमापति शर्मा, जैनेन्द्र शर्मा, प्रदीप पाण्डेय, कन्हैया जायसवाल, रणजीत गोंड, विनोद यादव आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed