{"_id":"6969484508941c5a1c0266af","slug":"father-and-brother-sold-mother-of-three-children-for-money-in-rajasthan-fir-registered-maharajganj-news-c-206-1-mhg1024-169285-2026-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: पिता व भाई ने रुपये के लिए तीन बच्चों की मां को राजस्थान में बेचा, प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: पिता व भाई ने रुपये के लिए तीन बच्चों की मां को राजस्थान में बेचा, प्राथमिकी
विज्ञापन
वारदात के वक्त महिला का पति आजीविका के लिए गया था गुजरात
पति की शिकायत पर पुलिस ने महिला के पिता और भाई के खिलाफ दर्ज की प्राथमिकी
निचलौल। थाना क्षेत्र के एक गांव में तीन बच्चों की मां को रकम की लालच में राजस्थान में बेचने का मामला सामने आया है। वारदात के वक्त महिला का पति आजीविका के सिलसिले में गुजरात में था। पति की शिकायत पर मामले में अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर बृहस्पतिवार को महिला के पिता और भाई के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।
कोठीभार थाना क्षेत्र के नौका सोटह निवासी बीरबल ने न्यायिक मजिस्ट्रेट में दाखिल वाद में बताया है कि वह आजीविका के सिलसिले में अक्सर गुजरात रहते हैं। उनकी छोटी तीन बेटियां भी है। बच्चों और पत्नी की परवरिश के लिए गुजरात में मजदूरी करने गए थे। इस बीच पत्नी सावित्री तीनों छोटी बेटियों और रकम लेकर मायके जमुई पण्डित चली गई। 14 अप्रैल 2025 को उन्हें सूचना दी गई कि पत्नी मायके से कही गुम हो गई है। मामले में ससुर पारसनाथ की ओर से 15 अप्रैल को थाना निचलौल में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। जब उसने गुजरात से घर आकर पत्नी की खोजबीन की तो पता चला कि ससुर व साले ने रकम की लालच में पत्नी को राजस्थान के कोटा के रहने वाले किसी व्यक्ति के हाथों बेच दिया है। इतना ही नहीं गुमराह करने लिए गुमशुदगी का रिपोर्ट भी दर्ज करा दी है।
थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार वर्मा के अनुसार मामले में अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय के आदेश कर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।