फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Father along with brother strangled his daughter to death in Maharajganj

UP News: बेटी की गंदी हरकत से तंग आकर पिता ने भाई के साथ मिलकर गला दबाकर कर दी हत्या, ऐसे हुआ खुलासा

Mon, 04 Dec 2023 05:55 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Mon, 04 Dec 2023 05:55 PM IST
सार

मोहनापुर टोले पर बीते 26 नवंबर को बालिका की गला घोंटकर हुई हत्या का पर्दाफाश पुलिस ने सोमवार की दोपहर कर दिया। खुलासे में मृतका के पिता व उसके चाचा ने गला घोंटकर हत्या करने की बात कही। आरोपी ने पुलिस को बताया कि बेटी की गलत हरकतों से तंग आकर उसने ऐसा किया।

विज्ञापन
Father along with brother strangled his daughter to death in Maharajganj
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock

विस्तार

महराजगंज जिले में बरगदवां क्षेत्र के मंगलापुर गांव के मोहनापुर टोले पर बीते 26 नवंबर को बालिका की गला घोंटकर हुई हत्या का पर्दाफाश पुलिस ने सोमवार की दोपहर कर दिया। खुलासे में मृतका के पिता व उसके चाचा ने गला घोंटकर हत्या करने की बात कही। आरोपी ने पुलिस को बताया कि बेटी की गलत हरकतों से तंग आकर उसने ऐसा किया। पुलिस ने दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या का मुकदमा दर्ज कर भेज दिया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मंगलापुर गांव के मोहनापुर टोले पर संदिग्ध परिस्थिति में 15 वर्षीय बालिका आभा साहनी की मौत हो गई थी। जिसके बाद परिजनों ने शव को बिना पुलिस को सूचित किए गांव के पूरब दिशा में स्थित अपने खेत में दफना दिया था। करीब एक सप्ताह बाद गांव में फैली हत्या की सुगबुगाहट से पुलिस ने परिजनों को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ में जुट गई थी।
विज्ञापन


परिजनों की निशानदेही पर मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में शव को भूमि से खोदकर निकलवाया गया था। शव का पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने परिजनों से कड़ाई से पूछताछ की जिसमें पिता व चाचा ने हत्या करने की बात ही। दोनों ने बताया कि उसे बार-बार समझाया गया की गंदी हरकत को न करें, लेकिन वह मानने के लिए तैयारी नहीं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

उसे कई बार सुधरने के लिए मौका दिया गया, लेकिन दिन-ब-दिन उसकी गंदी हरकत बढ़ती जा रही थीं। उसकी हरकतों के कारण परिवार की बदनामी हो रही थी, इस वजह से उसे रास्ते से हटा दिया गया। शुरू में मामले में को दबाने की कोशिश की, लेकिन मामले की पोल खुल गई। पुलिस भी आस पास के लोगों से पूछताछ की तो परिजनों पर शक हुआ, इस वजह से कड़ाई से पूछताछ हुई तो सच्चाई सामने आ गई।

अपर पुलिस अधीक्षक अतिश कुमार सिंह ने बताया कि दोनों हत्या आरोपी पिता शुकुल साहनी व चाचा रविंद्र साहनी पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed