फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Father accuses son of assault and threats

Maharajganj News: पिता ने बेटे पर लगाया मारपीट व धमकी देने का आरोप

Thu, 15 Jan 2026 02:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jan 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Father accuses son of assault and threats
परतावल। भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम बलुआ निवासी साबिर अली खां ने अपने ही पुत्र सलमान खां पर आए दिन गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार सलमान खां पहले भी ऐसा कर चुका है, जिससे पूरा परिवार मानसिक रूप से परेशान है।
विज्ञापन

पीड़ित साबिर अली खां ने बताया कि सोमवार को वह अपनी पत्नी का इलाज करा रहे थे। इसी दौरान दोपहर करीब 12 बजे उनका पुत्र सलमान खां अकारण उन्हें और परिवार के अन्य सदस्यों को जोर-जोर से गालियां देते हुए धमकाने लगा। जब उनकी पुत्री नगमा ने उसे शांत कराने का प्रयास किया तो सलमान ने उसके साथ अभद्रता करते हुए गाली-गलौज की और बाल पकड़कर मारने-पीटने लगा। परिजनों के बीच-बचाव करने पर आरोपी ने सबको जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद से पीड़ित और उसके परिवार के बाकी सदस्य भय और तनाव में जीवन व्यतीत कर रहे हैं। थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर सलमान खां के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed