फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   fastaig card

गाडी पर नहीं होगा फास्टैग कार्ड तो देना होगा दो गुना टैक्स

Thu, 21 Nov 2019 12:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
fastaig card
महराजगंज के नौतनवा के छपवा स्थित टोल प्लाजा। - फोटो : MAHARAJGANJ
गाड़ी पर नहीं होगा फास्टैग कार्ड तो दो गुना टैक्स
विज्ञापन

महराजगंज। छपवा टोल प्लाजा से गुजरने वाले वाहन चालक सतर्क हो जाए। अब एक दिसंबर से छपवा टोला प्लाजा पर फास्टैग कार्ड अनिवार्य कर दिया जाएगा। इस कार्ड के माध्यम से वाहन मालिक के खाते से टोल टैक्स आन लाइन भुगतान हो जाएगा। वहीं जिन वाहनों पर फास्टैग कार्ड नहीं लगा रहेगा। उन्हें दोगुना टैक्स देना पडे़गा। कार्ड वाहन के शीशे पर लगा रहेगा। टोल प्लाजा पर लगे विशेष कैमरे कार्ड को रीड़ करेंगे। इसके तुरंत बाद वाहन स्वामी के खाते से टोल टैक्स का भुगतान हो जाएगा। इस आन लाइन व्यवस्था से टैक्स वसूली में पारदार्शिता आएगी।

विज्ञापन


छपवा टोल प्लाजा के प्रबंधक मुन्ना यादव ने बताया कि भारतीय राष्ट्रीय राज मार्ग प्राधिकरण की ओर से यह नई व्यवस्था एक दिसंबर से शुरू की जाएगी। आओ नए भारत के निर्माण में सहयोग की परिकल्पना को साकार करने के लिए सभी टोल प्लाजा पर ऑनलाइन टैक्स भुगतान की व्यवस्था शुरू होगी। प्रत्येक वाहन स्वामी फास्टैग कार्ड खरीदना अनिवार्य होगा। उन्होंने बताया कि जब गाड़ी टोल प्लाजा से गुजरेगी तो वहां लगा विशेष कैमरा (फास्टैग कार्ड रीडर) फास्टैग को रीड कर लेगा है। यह प्रक्रिया पूरी होते ही तुरंत वाहन स्वामी के बैंक खाते से टैक्स कट जाएगा। इस व्यवस्था को शुरू होने से टोल प्लाजा पर समय अधिक नहीं लगेगा। डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिए यह व्यवस्था शुरू की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फास्टैग कार्ड को कराना पडे़गा रिचार्ज
छपवा टोल प्लाज के प्रबंधक मुन्ना यादव ने बताया कि मोबाइल सिम की तरह ही फास्टैग कार्ड प्रीपेड होगा। इसे टोल प्लाजा से खरीदा जा सकता है। साथ ही बैकों में इसे हासिल किया जा सकता है। कार्ड का रकम समाप्त होते ही इसे रिचार्ज कराना पडे़गा। कार्ड को खरीदने के दौरान वाहन स्वामी की पासपोर्ट साइज फोटो, एड्रेस प्रूफ, वाहन का पंजिकरण प्रमाण पत्र का होना जरूरी है। टोल प्लाजा पर कुछ दिनों के वाहन स्वामियों को सहूलियत मिलेगी। लेकिन ज्यादा दिन छूट नहीं मिलेगी। हर हाल में वाहन पर फास्टैग कार्ड लगाना अनिवार्य होगा। अन्यथा टोल प्लाजा से वाहन नहीं जाने पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed