{"_id":"64c801deed4db6c0180110e4","slug":"farmers-should-give-more-emphasis-on-the-production-of-coarse-grains-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1022-3083-2023-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: मोटे अनाज के उत्पादन पर अधिक बल दें किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: मोटे अनाज के उत्पादन पर अधिक बल दें किसान
विज्ञापन
सदर ब्लॉक सभागार में हुए कृषि निवेश मेले में बोले वक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। सदर ब्लॉक क्षेत्र के किसान मोटे अनाज के उत्पादन पर अधिक बल दें। स्वयं के खाने के उद्देश्य से या फिर व्यावसायिक उद्देश्य से इसकी महत्ता दिन-प्रतिदिन बढ़ रही है। स्वास्थ्य के साथ ही आर्थिक आय को मजबूत बनाने मेेंं यह मददगार होगा।
ये बातें सदर ब्लॉक सभागार में सोमवार को हुए कृषि निवेश मेले मेंं भाजपा नेता रामप्रीत गुप्ता ने कही। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिवेश में सरकार भी इसे बढ़ावा देने के लिए संकल्पित है। उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी राजेश कुमार ने कहा कि बदलते समयचक्र में किसानों को नवीनतम तकनीकी से खेती को व्यापकता देने का कार्य करना होगा। इफ्को के क्षेत्रीय प्रबंधक राजेश मौर्या ने नैनो यूरिया व नैनो डीएपी के लाभ के बारे में जानकारी देते हुए किसानों को इसका उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। अन्य वक्ताओं ने प्रदूषण नियंत्रण, भूमि की उर्वराशक्ति बढ़ाने, जैव उर्वरक के प्रयोग से हाेने वाले लाभ पर चर्चा की। संचालन सहायक विकास अधिकारी कृषि जेपी सिंह ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
विज्ञापन
इन विभागों ने लगाया स्टाॅल
मेले में गन्ना, कृषि, इफ्को की ओर से स्टाल लगाते हुए फसलों व उर्वरकों के प्रति किसानों को जागरूक करने का कार्य किया।