फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Farmers get relief for irrigation of wheat crops

Maharajganj News: गेहूं की फसलों की सिंचाई के लिए किसानों को मिली राहत

Sat, 21 Dec 2024 09:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 21 Dec 2024 09:44 PM IST
विज्ञापन
Farmers get relief for irrigation of wheat crops
महराजगंज। जिले के किसानों के लिए राहत भरी खबर है। गेहूं की फसलों की सिंचाई के लिए परेशान किसान अब राहत महसूस कर रहे हैं। शुक्रवार को सिंचाई विभाग प्रथम के निर्देश पर वाल्मीकि नगर बैराज से पानी छोड़ा गया। नहरों में पानी पहुंचा और किसानों के चेहरे खुशी से खिल उठा। जैसे ही पानी नहरों में पहुंचा, किसानों को राहत मिली और उन्होंने अपनी फसलों की सिंचाई शुरू कर दी। वर्तमान में पानी मधुबनी शाखा और सिंदुरिया शाखा में पहुंच चुका है। इन क्षेत्रों के किसानों को अब अपनी गेहूं की फसलों की सिंचाई करने में कोई समस्या नहीं होगी।
विज्ञापन

विभाग का कहना है कि अगले तीन दिनों में जिले की सभी शाखाओं में पानी पहुंच जाएगा, जिससे किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी मिलेगा। किसान इंद्रासन यादव ने कहा कि क्षेत्र समस्त किसान गेहूं की फसलों में सिंचाई के लिए बहुत परेशान थे।अब जब पानी आ गया है तो लोगों की चिंता दूर हो गई है। किसान दिनेश त्रिपाठी ने कहा कि नहरों में पानी न होने के कारण गेहूं की फसलें प्रभावित हो रही थी। लेकिन अब जब नहरों में पानी आ गया है। अब किसानों को राहत मिली है।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग प्रथम एक्सईएन विनोद कुमार वर्मा ने बताया कि वाल्मिकी नगर बैराज से शुक्रवार को दो हजार से ज्यादा क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। उन्होंने बताया कि तीनों दिनों के भीतर समस्त शाखाओं में पानी पहुंच जाएगा। वर्तमान में मधुबनी शाखा और सिंदुरिया शाखा में पानी पहुंचा हैं, दो बजे के रात्रि में महराजगंज शाखा में पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed