{"_id":"66721b6ab462c7f4d9054e97","slug":"farmers-gathered-in-the-tehsil-to-collect-khatauni-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-124898-2024-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: खतौनी लेने के लिए तहसील में उमड़े किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: खतौनी लेने के लिए तहसील में उमड़े किसान
Wed, 19 Jun 2024 05:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 19 Jun 2024 05:12 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने के लिए खतौनी आदि निकलवाने के लिए बड़ी संख्या में किसान तहसील में पहुंच रहे हैं। भीड़ ज्यादा होने से किसानों को घंटों अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है। रोजाना 50 से 60 किसान पहुंच रहे हैं।
बता दें कि दो हेक्टेअर यानी पांच एकड़ से कम भूमि वाले किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत प्रति वर्ष तीन किस्तों में दो-दो रुपये मिल रहे हैं। इसको लेकर कृषि पोर्टल पर पहले पंजीकरण कराना होगा। पंजीकरण के बाद कृषि भूमि की खतौनी, बैंक पासबुक की फोटो कॉपी, आधार कार्ड की फोटो कॉपी आवेदन पत्र के साथ संबंधित लेखपाल के पास जमा करना होगा। इसको लेकर तहसील में खतौनी निकालने वाले किसानों की भीड़ बढ़ गई है।
मंगलवार को खतौनी निकालने पहुंचे मोहनापुर के गिरिजेश, चेहरी के रामहरख ने बताया कि खतौनी लेने में परेशानी हो रही है। सर्वर चलने में समस्या के कारण खतौनी मिलने में देरी हो रही है। उप जिलाधिकारी रमेश कुमार ने बताया कि किसानों को समस्या न हो, इसका ध्यान रखा जा रहा है। सभी किसानों को खतौनी काउंटर से मिल रही है।