फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   farmers fired sugarcane crop

किसानों ने गन्ने में आग लगाई

Sun, 06 Dec 2015 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/महराजगंज
अमर उजाला ब्यूरो/महराजगंज Updated Sun, 06 Dec 2015 12:55 AM IST
विज्ञापन
 किसानों के प्रति सरकार की बेरुखी व मिल प्रशासन द्वारा किसानों के गन्ना बकाया भुगतान से आहत क्षेत्र के किसान अपने खेत में गन्ना जला कर शासन व प्रशासन का विरोध शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के एक गांव का रहने  वाला एक किसान शुक्रवार को अपना गन्ना जला कर सरकार की नीतियों का विरोध  किया।
निचलौल थाना क्षेत्र के महेशपुर कबेलवा निवासी काशीनाथ सिंह ने  अपने 75 डिसमिल खेत में लगे गन्ने को जला दिया। किसान ने बताया कि सरकार की  नीतियों के चलते अभी तक उसका पुराना बकाया गन्ना मूल्य भुगतान नहीं हुआ।  मिल प्रबन्धन की तानाशाही रवैये के चलते दो माह से मिल कर्मचारी हड़ताल पर चल  रहे थे। जिसके कारण क्षेत्र के किसान गन्ना औने पौने दामों पर क्रेशर पर बेचने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

सरकार किसी मिल मालिक पर सख्ती कर किसानों का गन्ना  मूल्य का बकाया भुगतान नहीं करा पाई। उसका कहना है कि वह छोटा किसान है। खेती  ही उसके आय मुख्य साधन है। अभी पिछला गन्ना मूल्य करीब 26 हजार बकाया है।  गन्ने की खेती कर वह परेशानी झेल रहा है। दिसम्बर का पहला पखवारा बीतने के  कगार पर है परन्तु अब तक मिल प्रबन्धन द्वारा मिल चलाने का कोई प्रयास नहीं  किया जा रहा है। सरकार व प्रशासन की यही रवैया रही तो कर्ज में डूबे  क्षेत्र के किसान आत्म हत्या करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed