फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Farmers' disorder at the center

क्रय केंद्र पर किसानों का हंगामा

Sat, 21 Apr 2018 12:32 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Sat, 21 Apr 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
Farmers' disorder at the center
क्रय केंद्र पर किसानों का हंगामा - फोटो : अमर उजाला
फरेंदा (महराजगंज)। सहकारी संघ लेजार महदेवा के केंद्र संचालक की अनुपस्थिति में पल्लेदार के साथ एक अन्य के मिलीभगत से गांव में जाकर गेहूं तौल कर लौटते समय तौल माप कांटा के साथ कुछ लोगों को किसानों ने पकड़ कर हंगामा किया। लोगों का कहना था कि वह 24 घंटे से केंद्र पर अपना गेहूं ले आकर पड़े हुए हैं लेकिन गांवों में जाकर अवैध तरीके से गेहूं की तौल की जा रही है। उधर, किसानों के हंगामा की जानकारी मिलने पर विधायक बजरंग बहादुर सिंह के साथ एसडीएम आरबी सिंह व एसओ फरेंदा मौके पर पहुंच गए। इन लोगों ने किसानों की समस्याएं सुनी और समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


फरेंदा विकास खंड के सहकारी संघ लेजार महदेवा को गेहूं क्रय केंद्र बनाया गया है। शुक्रवार की सुबह सात बजे के करीब केंद्र का पल्लेदार बाइक पर सरकारी तौल माप कांटा लाद कर कहीं से आ रहा था। जैसे ही केंद्र के करीब पहुंचा तो वहां पर मौजूद दर्जनों किसान कांटा के साथ कर्मचारियों को पकड़ कर पूछने लगे कि कहां से आ रहे हैं। जब उन्हें पता चला कि भगवतनगर परसिया के एक व्यक्ति के घर से गेहूं तौल कर आ रहे हैं तो किसान उग्र हो गए और हंगामा करने लगे। पूर्व जिला पंचायत सदस्य गंगा यादव, पप्पू यादव, ललित यादव व पुद्दन यादव आदि का कहना था कि किसान 24 घंटे से अपने गेहूं लाकर केंद्र पर पड़े हुए हैं। केंद्र पर किसानों को रात के समय मच्छर काट रहे हैं। मच्छरों से बचाव की कोई व्यवस्था तक केंद्र पर नहीं है। उनका आरोप था कि किसान केंद्र पर आकर परेशान हैं और यहां तैनात कर्मचारी कमीशन के चक्कर में गांवों में जाकर गेहूं तौल कर रहे हैं, जबकि केंद्र पर पर्याप्त मात्रा में अनाज पड़ा हुआ है। उधर, केंद्र पर हंगामा होने की सूचना पाकर विधायक बजरंग बहादुर सिंह व एसडीएम आरबी सिंह मौके पर पहुंचे। इन लोगों ने किसानों की समस्याएं सुनी। विधायक ने केंद्र संचालक से नाराजगी जताई और कहा कि छोटे किसानों के गेहूं तौल में प्राथमिकता दी जाए। उसके बाद बड़े किसानों के अनाज की तौल की जाए। एसडीएम ने कहा कि गांव में जाकर गेहूं का तौल करना अपराध है। संचालक पर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed