फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Farmers are now free from the hassle of Khatauni for fertilizers.

Maharajganj News: खाद के लिए अब किसानों को खतौनी की झंझट से छुटकारा

Sat, 15 Nov 2025 02:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
Farmers are now free from the hassle of Khatauni for fertilizers.
महराजगंज। साधन सहकारी समितियों से उर्वरक पाने के लिए किसानों को खतौनी प्रस्तुत करने की जरूरत समाप्त हो गई है। साधन सहकारी समिति का सदस्य बनाने के साथ ही सहकारिता विभाग किसानों को सदस्यता पासबुक। पासबुक पर किसान का नाम, ग्राम पंचायत, जोत रकबा इत्यादि का उल्लेख रहेगा। साधन सहकारी समिति से जनपद में अब तक 1.12 लाख किसानों को सदस्य बनाया जा चुका है।
विज्ञापन

सहकारी समिति के सदस्य किसानों को खाद के लिए कई तरह के कागजात नहीं प्रस्तुत करने होंगे। समिति की ओर से सदस्यों को पासबुक जारी किया जाएगा। इसी के हिसाब से उन्हें खाद दी जाएगी। पासबुक में खाद से लेकर खेत का रकबा, सब कुछ दर्ज होगा।खेती के सीजन में खाद की खपत ज्यादा होती है। किसान को उसके खेत के रकबे के आधार पर खाद दी जाएगी। इससे खाद की कालाबाजारी पर भी रोक लगेगी। सहकारिता विभाग के सूत्रों के मुताबिक सदस्यता पासबुक में खेत के रकबे के अनुसार समितियों पर खाद मुहैया होने की व्यवस्था बनी है। किसानों को पॉश मशीन से लेकर खतौनी के कागजात की अनिवार्यता की गई, लेकिन अब इन कागजों से किसानों को छुटकारा दिलाने के लिए समितियों पर सदस्य किसानों को पासबुक मुहैया कराने की तैयारी है।
विज्ञापन

96 समिति व 12 संघ समिति सक्रिय: जिले में 96 साधन सहकारी समितियां और 12 संघ समिति वर्तमान में सक्रिय हैं। सहकारिता विभाग की ओर से इन समितियों पर सदस्यता अभियान चलाया गया। अब तक समितियों पर 1.12 लाख किसान सदस्य बन चुके हैं, जबकि जिले को लक्ष्य सिर्फ 30 हजार किसानों का मिला था। अब तक के आंकड़ों के अनुसार, चार गुना से अधिक किसान समिति के सदस्य हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

25312000 रुपये हुई कमाई: सहकारिता विभाग किसानों को सदस्य बनाने के लिए 226 रुपये ले रही है। इसमें 121 रुपये समिति सदस्य के लिए तो 5 रुपये सदस्यता पासबुक के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed