{"_id":"69ee5c24d0c565db100f0154","slug":"farenda-youth-dies-after-shuttering-collapses-in-mumbai-maharajganj-news-c-206-1-mhg1002-176117-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: मुंबई में शटरिंग गिरने से फरेंदा के युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: मुंबई में शटरिंग गिरने से फरेंदा के युवक की मौत
विज्ञापन
मकान निर्माण कार्य के दौरान में शटरिंग ऊपर गिरने से हुआ था हादसा
फरेंदा। आजीविका कमाने के लिए मुंबई गए क्षेत्र के एक युवक की हादसे में मौत हो गई। युवक की मौत की खबर परिजनों को मिली तो दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
फरेंदा थाना क्षेत्र के डंडवार खुर्द निवासी तीजू का पुत्र कैलाश (35) करीब छह माह पूर्व परिवार के भरण-पोषण के लिए मुंबई कमाने गया था। वह मकान निर्माण के दौरान शटरिंग का कार्य करता था। बीते बृहस्पतिवार को शटरिंग करते समय प्लाई सहित अन्य सामान उसके ऊपर गिर गया। हादसे में उसे गंभीर चोट आई। उसके साथ कार्य कर रहे लोग इलाज के लिए उसे निजी अस्पताल ले गए। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर परिजन मुंबई पहुंचे। वहां पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार मुंबई में ही कर दिया गया। युवक की मौत से परिजनों में चीख-पुकार मच गई है। इसके अलावा परिवार की आर्थिक स्थिति भी बिगड़ गई है।