फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Farenda was not vaccinated in CHC

फरेंदा सीएचसी में नहीं लगा टीका

Fri, 06 Aug 2021 11:52 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
Farenda was not vaccinated in CHC
महिला अस्पताल में कोविड टिका लगवाने के लिए लगी भीड़। - फोटो : MAHARAJGANJ
फरेंदा सीएचसी में नहीं लगा टीका
विज्ञापन

महराजगंज। जिले में कोरोनारोधी टीका लगवाने के लिए केंद्रों पर प्रत्येक दिन लोगों की भीड़ लग रही है। वैक्सीन की कमी से कुछ केंद्रों पर लोगों को लौटना पड़ रहा है। शुक्रवार को महिला अस्पताल एवं फरेंदा सीएचसी पर भोर से ही लोग टीका लगवाने के लिए कतार में लग गए। फरेंदा सीएचसी पर वैक्सीन नहीं पहुंचने पर लोग लौटे गए। महिला अस्पताल में लोगों ने किसी तरह टीका लगवाया। जिले में 1892 लोगों को टीका लगाया गया।
सीएमओ डॉ. एके श्रीवास्तव ने बताया कि केंद्रों पर अनावश्यक भीड़ न लगाएं। पंजीकृत लोगों को स्लाट के अनुसार टीका लगाया जा रहा है। फरेंदा प्रतिनिधि के अनुसार फरेंदा सीएचसी क्षेत्र में टीका केंद्रों पर भोर चार बजे से ही भीड़ लगनी शुरू हो गई। दिन में करीब दस बजे तक अधिक भीड़ जुट गई। केंद्रों पर महिलाओं की सबसे अधिक भीड़ देखी गई। कस्बे के पुराने अस्पताल पर वैक्सीन लगवाने पहुुंचे सुनील, अनिल, अंबर, बीना, सहदेव, सुरेश, महिमा आदि ने बताया कि टीका लगवाने के लिए सुबह चार बजे ही केंद्र पर पहुंचे हैं। सीएचसी बनकटी में टीका लगावाने वालों की भीड़ काफी थी। लोग ईंट, चप्पल, रूमाल सहित अन्य वस्तुओं को कतार में रखकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे। दस बजे जब लोगों को पता चला कि वैक्सीन न होने के कारण टीकाकरण नहीं होगा तो लोग नाराजगी जाहिर करते हुए घर लौट गए। अधीक्षक डॉ उमेश चंद्रा ने बताया कि वैक्सीन के अभाव के कारण शुक्रवार को टीकाकरण नहीं हो सका है। वैक्सीन आते ही टीकाकरण शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

पूर्व विधायक ने केंद्रों पर लगावाया टेंट
फरेंदा। क्षेत्र के टीकाकरण केंद्रों पर लोगों की समस्या को देखते हुए पूर्व विधायक विनोद तिवारी ने पुराना अस्पताल सहित अन्य केंद्रों पर धूप से बचाव के लिए टेंट, शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की। उन्होंने कहा कि कड़ी धूप में लोगो को घंटों लाइन में लगनी पड़ रही है। ऐसे में शासन स्तर से उनके बचाव की कोई व्यवस्था नहीं है। लोगों की समस्या को देखते हुए उपाय किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में तीन कोरोना पॉजिटिव मिले
महराजगंज। जिले में कोरोना पॉजिटिव मिलने की गति कम हो रही है। शुक्रवार को तीन लोग कोरोना पॉजिटव मिले। अब तक 12384 केस सामने आ चुके हैं। 6 केस सक्रिय हैं। 138 लोगों की मौत अब तक हो चुकी है। 12239 लोग अब तक कोरोना से जंग जीत चुके हैं। यह जानकारी उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आईए अंसारी ने दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed