फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Fans are also giving hot air in summer

Maharajganj News: गर्मी में पंखे भी दे रहे गर्म हवा

Sat, 03 Jun 2023 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 03 Jun 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
Fans are also giving hot air in summer
सदर ब्लाक के पास तेज धूप से बचने के लिए छाता लेकर जाती युवतियां।संवाद
अधिकतम पारा 42 डिग्री पहुंचा, गर्मी के बचाव के प्रयास में जुटे लोग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। गर्मी से जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। गर्म हवाओं से बच्चों व राहगीरों को मुश्किल हो रही है। लगातार बढ़ते तापमान ने दिन का चैन व रात का सुकून छीन लिया है। शुक्रवार की गर्मी से लोग बेहाल दिखे। सड़क पर पैदल चल रहे राहगीर हैंडपंप चलाकर पानी के छींटे मारकर गर्मी से बचाव करते देखे गए। अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा। पिछले कई दिनों से चढ़ते-उतरते तापमान ने लोगों के स्वास्थ्य पर भी प्रभाव डाला है। इसकी चपेट में बच्चे अधिक आ रहे हैं।
गर्मी में हालत यह है कि सुबह 10 बजे से ही गर्म हवा चलने लग रही है। इससे देर रात तक वातावरण गर्म रह रहा है। दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा छा जा रहा। बाजार से भीड़ कम हो जा रही। शाम होने के बाद ही मौसम ठंडा होने पर लोग बाजार जा रहे हैं। सबसे ज्यादा समस्या पशु-पक्षियों को हो रही है, जो पानी के लिए भटकते देखे जा रहे हैं।
विज्ञापन

तेज धूप और गर्म हवा से अब घरों की दीवार भी हिट होने लगी हैं। इससे घर में पंखा चलने पर भी गर्मी से निजात नहीं मिल रही है। शहर के विस्मिल नगर के नरेंद्र ने बताया कि पंखा भी गर्म हवा दे रहे हैं। जिनके पास एसी है, उन्हें गर्मी से राहत मिल जा रही है, लेकिन बिजली गुल होने पर उन्हें भी परेशानी हो रही है। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि आने वाले चार दिनों में अधितम तापमान में बढ़ोत्तरी की संभावना है। दोपहर बाद पछुआ हवा चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed