{"_id":"6a6915fde86b1d30820941ea","slug":"family-dispute-turns-violent-fir-registered-against-three-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-182209-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: पारिवारिक विवाद ने लिया हिंसक रूप, तीन पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: पारिवारिक विवाद ने लिया हिंसक रूप, तीन पर प्राथमिकी
विज्ञापन
बरामदे में खाना बनाने को लेकर शुरू हुई कहासुनी मारपीट में बदली
परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के बरगदवा टोला गादुर में बरामदे में खाना बनाने को लेकर हुआ पारिवारिक विवाद हिंसक हो गया। मारपीट में एक व्यक्ति घायल हो गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बरगदवा टोला गादुर निवासी मोतीलाल निषाद ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 25 जुलाई की रात करीब आठ बजे बरामदे में खाना बनाने की बात को लेकर परिवार के लोगों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसी दौरान सिब्बन लाल निषाद, शिवशंकर निषाद और असना देवी ने उन्हें गालियां दीं। विरोध करने पर तीनों ने लाठी-डंडों तथा लात-घूंसों से उनकी पिटाई कर दी। जिससे उसके सिर समेत शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।
पीड़ित का आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद उन्होंने श्यामदेउरवा थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।