फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Family away for tonsure ceremony; theft worth lakhs occurs at home.

Maharajganj News: मुंडन में गया था परिवार, घर में लाखों की हो गई चोरी

Fri, 26 Jun 2026 01:58 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Family away for tonsure ceremony; theft worth lakhs occurs at home.
लक्ष्मीपुर। पुरंदरपुर थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत एकमा लक्ष्मीपुर में चोरों ने राजू कनौजिया के बंद मकान को निशाना बनाते हुए नकदी समेत लाखों रुपये के जेवरात चोरी कर लिए। घटना की जानकारी होने पर पूरे कस्बे में हड़कंप मच गया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

थाने को दिए गए तहरीर के अनुसार, राजू अपने परिजन के साथ रिश्तेदारी में आयोजित एक मुंडन संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। घर सूना पाकर चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद कमरे में रखी अलमारी और बक्सों का ताला तोड़कर उसमें रखी नकदी तथा सोने-चांदी के जेवरात समेट ले गए।
विज्ञापन

मुंडन कार्यक्रम से लौटने पर परिजनों ने घर का ताला टूटा देखा तो उनके होश उड़ गए। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी से चांदी व सोने के कई जेवरात व नकदी गायब थे। पीड़ित परिवार के अनुसार चोरी गए सामान की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। थानाध्यक्ष पुरन्दरपुर गौरव राव कनौजिया ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है तथा जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed