फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Fake profile on social site, broke relationship when marriage was fixed, asked for money

Maharajganj News: सोशल साइट पर फर्जी प्रोफाइल, शादी तय होने पर तोड़ा रिश्ता, मांगी रकम

Wed, 08 Nov 2023 01:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Nov 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
Fake profile on social site, broke relationship when marriage was fixed, asked for money
युवक के परिवार के सदस्यों को फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी, 60 लाख से एक करोड़ की रकम मांगी, मामले में छह आरोपियों पर केस दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। बृजमनगंज थाना क्षेत्र के पट्टीवार गांव के सुनील कुमार यादव समेत उनके परिवार के सदस्यों को फर्जी मुकदमे में फंसाने के मामले में न्यायालय के आदेश पर युवती समेत छह लोगों पर केस दर्ज हुआ है।
पट्टीवार गांव के सुनील कुमार की एप के माध्यम प्रोफाइल देखकर कन्नौज की एक युवती से शादी तय हुई थी। बाद में युवती से रिश्ता तोड़ दिया। साथ ही युवक के परिवार के सदस्यों को फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देने लगी। साथ ही युवक से 60 लाख से एक करोड़ रकम की मांग की। मामले में युवक के पिता अंबिका ने पुलिस से शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं की तो न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर युवती समेत छह लोगों पर केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

न्यायिक मजिस्ट्रेट फरेंदा ने वाद की सुनवाई करते आरोपियों पर केस दर्ज करने का आदेश दिया है। अंबिका यादव निवासी पट्टीवार थाना बृजमनगंज ने न्यायालय में वाद दाखिल किया था। आरोपी रेखा यादव, विमला यादव, सुप्रिया यादव, आकाश यादव, सचिन यादव, हरिशंकर यादव निवासी ग्राम अनौगी (जिला कारागार कन्नौज गेट के सामने) थाना गुरसहायगंज जनपद कन्नौज के खिलाफ 156 (3) के तहत न्यायालय में वाद दाखिल किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामला यह है कि सुनील कुमार यादव वर्तमान में आंध्र प्रदेश के राजमुंदरी में इंजीनियर हैं। उनकी शादी की बात चल रही थी, तभी जीवन साथी डाॅट काम एप के माध्यम से सुनील कुमार यादव ने रेखा यादव के बारे में पता चला। रेखा यादव ने अपनी शादी प्रोफाइल में खुद को गवर्नमेंट रिसर्च प्रोफेसर होना बताया था। अन्य जानकारी भी दी, जिस पर विश्वास करते हुए सुनील ने उसे पसंद किया। रेखा यादव के परिजनों से वार्ता हुई और शादी के लिए सहमति बनी।
रेखा यादव के परिजन भी घर आकर सब कुछ देख-सुन करके शादी के लिए तैयार हुए। बाद में फोन करके शादी करने से इंकार कर दिया। रेखा यादव व उसकी मां विमला यादव, शिव सिंह यादव, बहन सुप्रिया यादव, भाई आकाश यादव व सचिन यादव और उसके मामा हरिशंकर यादव द्वारा पूरे परिवार को फर्जी मुकदमे में फंसा देने की धमकी देने के साथ ही 60 लाख से लेकर एक करोड़ रुपया तक की मांग की गई।
उन लोगों द्वारा यह भी कहा जा रहा है कि अगर पैसा नहीं मिला तो तुम्हारे परिवार को पूरी तरह से फर्जी मुकदमे में फंसाकर बर्बाद कर दिया जाएगा। सुनील को जान से मारने की धमकी दी गई। इस घटना के बाद से पूरा परिवार काफी अवसाद में आ गया है। जब रेखा यादव ने शादी से इंकार किया तब सुनील ने मामले के बारे में पता लगाने की कोशिश की। यह पता चला कि ये लोग इसी तरह से साजिश रचकर लोगों को फंसाकर सुलह समझौते के आधार पर काफी धन उगाही करते हैं।
उसकी शादी प्रोफाइल पूरी तरह से फर्जी एवं कूटरचित है। मामले में सुनील ने बृजमनगंज थाने में दो बार प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद सुनील ने न्यायालय की शरण ली।

बृजमगनंज प्रभारी निरीक्षक श्यामसुंदर तिवारी ने बताया कि आरोपी रेखा यादव, विमला यादव, सुप्रिया यादव, आकाश यादव, सचिन यादव, हरिशंकर यादव निवासी ग्राम अनौगी ( जिला कारागार कन्नौज गेट के सामने) थाना गुरसहायगंज जनपद कन्नौज के खिलाफ धाेखाधड़ी समेत अन्य धारा के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed