फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Fake organization cheated 100 farmers by purchasing paddy at government rate

Maharajganj News: सरकारी दर पर धान खरीद कर फर्जी संस्था ने 100 किसानों से की ठगी

Sat, 28 Dec 2024 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 28 Dec 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
Fake organization cheated 100 farmers by purchasing paddy at government rate
महराजगंज। सिंदुरिया क्षेत्र के मोहनपुर में संचालित रुलर हेल्थ डेवलपमेंट मिशन के नाम से संचालित फर्जी संस्था के संचालक फरार है। केस दर्ज होने के बाद पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। क्षेत्र के लगभग 100 किसान भी उनकी तलाश में अपने स्तर से जुटे हैं। किसानों से धान खरीद कर फर्जी संस्था ने तो कमाई कर ली। लेकिन, किसानों को भुगतान की जगह फर्जी चेक थमा दिए। उपज बेचने के बाद भी किसान खाली हाथ हैं।
विज्ञापन


मोहनापुर गांव के रहले वाले सुदामा यादव ने 263 क्विंटल धान बेची है। जालसाजों ने धान लेने के बाद फर्जी चेक देकर किनारा कर लिया हैं। सुदामा ने बताया कि संस्था की ओर से ऐसी बातें की जाती थीं कि हर कोई भरोसा कर लेता था। संस्था के कर्मी यह कहते थे की संस्था किसानों के हित के लिए काम कर रही है। ऐसे में किसानों को विशेष रूप से सुविधा दी जा रही है। यही वजह रहा कि किसानों ने आसानी से धान बेच दिया।
विज्ञापन


इस संबंध में सिंदुरिया थाना प्रभारी अखिलेश वर्मा ने कहा कि रुरल हेल्थ डेवलपमेंट मिशन के नाम से एक संस्था फर्जी तरीके से संचालित थी। इसके संचालकों ने कई लोगों को चूना लगाया। पीड़ितों की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

105 क्विंटल धान लेकर फर्जी चेक पकड़ाया
फर्जी संस्था के शिकार बैजनाथ भी परेशान दिखे। वह गांव में किसी के घर जा रहे थे। रास्ते में मिले तो अपनी समस्या बताने लगे। बैजनाथ ने बताया कि 85 क्विंटल धान लेकर जालसाजों से फर्जी चेक पकड़ा दिया। अब तो संस्था का कोई कर्मी नहीं दिख रहा है। वहीं पास में ही रिंकू मिले। बताया कि 65 क्विंटल धान जालसाजों ने ले लिया। रिंकू ने बताया कि जालसाजों का नेटवर्क मजबूत था। कई लोगों को इसी तरह से ठगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed