फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Fake Nepali currency worth Rs 2 crore recovered from Indian number car

Maharajganj News: भारतीय नंबर की कार से दो करोड़ की नकली नेपाली करंसी बरामद

Tue, 13 Feb 2024 02:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 13 Feb 2024 02:05 AM IST
विज्ञापन
Fake Nepali currency worth Rs 2 crore recovered from Indian number car
महराजगंज। नेपाल पुलिस ने भारत से नेपाल पहुंची एक कार से करीब दो करोड़ नकली नेपाली रुपये पकड़े हैं। पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि दूसरा युवक चकमा देकर भागने में सफल हो गया।
विज्ञापन

नेपाल सुनसरी पुलिस एसपी बिपिन रेग्मी ने बताया कि इनारुवा नगर पालिका-4 में सुनसारी नदी के पुल के पास भारत से नेपाल आने-जाने वाले वाहनों की जांच के दौरान भारतीय नंबर की कार में एक करोड़ 82 लाख 51 हजार के नकली नोट मिले। पकड़ी गई कार स्कॉर्पियो के पिछले हिस्से में एक बोरे में नकली नोट रखे गए थे। मिले। मौके से बिहार के बीरपुर निवासी चालक मोहम्मद सैयद को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। वाहन में सवार एक अन्य व्यक्ति फरार है।
विज्ञापन


नेपाल में नकली मुद्रा की बरामदगी सीमावर्ती लोग परेशान
नेपाल में जनवरी में करीब तीन करोड़ नेपाली मुद्रा बरामद किया जा चुका है। नकली करंसी के चलन से सीमावर्ती भारतीय क्षेत्र के लोग परेशान हैं। लोगों का कहना है कि नेपाली मुद्रा से भारतीय सीमा में नेपाली नागरिक खरीददारी करने के लिए आते हैं। करंसी असली है या नकली इसकी पहचान करना काफी मुश्किल है। व्यापार मंडल तहसील अध्यक्ष सुभाष ने बताया कि इससे भारतीयों में डर बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनवरी में पकड़ी गई थी 18 लाख की नकली करंसी
एक जनवरी 2024 में नेपाल की रौतहट पुलिस ने 18 लाख रुपये से अधिक के नकली नेपाली नोटों के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया था। रौतहट के देवाही गोनाही नगर पालिका-8 पटेल चौक से गुजरा नगर पालिका वार्ड नं. 5 हरिहरपुर के 25 वर्षीय संदीप जयसवाल को 18 लाख 43 हजार रुपये के नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने पटेल चौक पर वाहन जांच के दौरान जायसवाल के पास से 1,000 रुपये के 1,843 नकली नोट बरामद किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed