{"_id":"69d41bea4eeb5d7f6e056a6d","slug":"failing-in-class-6-student-commits-suicide-by-hanging-herself-maharajganj-news-c-206-1-mhg1034-174887-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: कक्षा छह में फेल होने पर छात्रा ने फंदा लगाकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: कक्षा छह में फेल होने पर छात्रा ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
विज्ञापन
शहर में छात्रा की मौत पर रोते-बिलखते परिजन।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर कोतवाली क्षेत्र के शिव नगर स्थित एक मैरिज हॉल में रहता था परिवार
पानी पीने के लिए कमरे में गया पिता बेटी को फंदे से लटका देख चीखा
महराजगंज। सदर कोतवाली क्षेत्र के शिव नगर स्थित एक मैरिज हॉल में चौकीदारी करने वाले चंदन की बेटी लक्ष्मी (14) ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार को स्कूल से लौटने के बाद लक्ष्मी को कक्षा छह में फेल होने की जानकारी मिली। इसके बाद उसने यह कदम उठा लिया।
जानकारी के अनुसार, पिपराइच क्षेत्र के चंदन परिवार सहित मैरिज हॉल पर रहते हैं और वहां सुरक्षा संबंधी काम करते हैं। उनकी पत्नी राधा सरदार पटेल इंटर कॉलेज में दाई का काम करती है। मृतका लक्ष्मी उसी कॉलेज में कक्षा छह की छात्रा थी। सोमवार को स्कूल में पैरेंट्स-टीचर मीटिंग का आयोजन था, जिसमें लक्ष्मी शामिल हुई। वहां पता चला कि लक्ष्मी परीक्षा में फेल हो गई है। घर लौटने के बाद उदास और परेशान दिख रही लक्ष्मी ने कमरे में अकेले फंदा लगाकर जान दे दी।
चंदन पानी पीने के लिए कमरे में गए तो बेटी को फंदे से लटका देख वह सहम गए और चीखने लगे। उन्होंने तुरंत मैरिज हॉल संचालक को फोन कर सूचना दी। आसपास के लोग भी घटनास्थल पर पहुंचे। चंदन ने तुरंत बेटी को अस्पताल पहुंचाया, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। लक्ष्मी परिवार की इकलौती बेटी थी और उसके दो छोटे भाई हैं। परिवार के सदस्यों ने बताया कि लक्ष्मी पढ़ाई में अच्छी थी लेकिन इस बार फेल होने से वह बहुत निराश हो गई थी। स्कूल से लौटते समय वह उदास थी लेकिन परिवार को अंदाजा नहीं था कि वह इतना गंभीर कदम उठा लेगी।
विज्ञापन
सीओ सदर अंकुर गौतम ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की असल वजह सामने आएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।