{"_id":"62a238e1761bf525427cb1b3","slug":"facility-will-increase-in-sadar-chc-patients-will-get-relief-maharajganj-news-gkp4397963167","type":"story","status":"publish","title_hn":"सदर सीएचसी में बढ़ेगी सुविधा, मरीजों को मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सदर सीएचसी में बढ़ेगी सुविधा, मरीजों को मिलेगी राहत
विज्ञापन
सदर सीएचसी।संवाद
- फोटो : MAHARAJGANJ
सदर सीएचसी में बढ़ेगी सुविधा, मरीजों को मिलेगी राहत
- ओपीडी में अलग-अलग होगा डॉक्टरों का कक्ष, जनरल वार्ड भी बनेगा
महराजगंज। सदर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जल्द सुविधाएं बढ़ जाएंगी। इससे मरीजों को काफी राहत मिलेगी। सदर सीएचसी में संचालित सीएमओ दफ्तर का अपना भवन दिसंबर तक बन कर तैयार हो जाएगा। कार्यालय अपने भवन में संचालित होने के बाद ओपीडी कक्ष, जनरल वार्ड समेत अन्य कक्ष का विस्तार हो जाएगा।
सदर सीएचसी में इन दिनों समिति कमरों में व्यवस्था संचालित है। ओपीडी में एक कक्ष में दो डॉक्टर बैठते हैं। जनरल वार्ड नहीं है। इमरजेंसी सेवा भी मरीजों को नहीं मिलती है। ऑपरेशन थियेटर भी ठीक नहीं है। इसके अलावा अन्य असुविधाएं हैं। यहां से सीएमओ कार्यालय हटने के बाद सीएचसी को संचालित करने के लिए पर्याप्त जगह हो जाएगी। जिससे यहां सुविधा बढ़ेगी। इसके बाद जिला अस्पताल पर मरीजों का दबाव भी कम होगा।
---------------
दो मंजिला बन रहा सीएमओ कार्यालय
वर्ष 2021 की शुरुआत से ही जिला मुख्यालय परिसर में नए मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय का निर्माण हो रहा है, लेकिन अब काम तक पूरा नहीं हुआ। दो अक्तूबर 1989 को महराजगंज को जिला बनाए जाने के बाद भी अभी तक जनपद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी का अपना कार्यालय नहीं है। 298 लाख रुपये से निर्माणाधीन इस भवन को कार्यदायी संस्था यूपी प्रोजेक्ट्स कारपोरेशन लिमिडेट, गोरखपुर करा रही है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय दो मंजिला बन रहा है। इसमें मुख्य चिकित्सा अधिकारी का कक्ष कार्यालय, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी का कार्यालय तथा कर्मचारियों के बैठने के लिए कार्यालय तैयार किया जा रहा है। इसके अलावा कर्मचारियों के लिए प्रथम श्रेणी के चार आवास भी बन रहे हैं। इसमें दो कमरे, किचन, शौचालय व बाथरूम की व्यवस्था बनाई जा रही है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एके श्रीवास्तव ने बताया कि कार्यदायी संस्था को जल्दी निर्माण पूरा कराने के लिए निर्देशित किया गया है। ज्यादातर काम पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
-----------------
- तेजी से काम कराया जा रहा है। दिसंबर के पहले तक काम पूरा हो जाएगा। ज्यादातर काम कराया जा चुका है। फिनिशिंग कराने में समय लगेगा।
आरएन सिंह, अवर अभियंता, स्वास्थ्य विभाग
------------
सीएमओ कार्यालय अपने भवन में चला जाएगा तो सदर सीएचसी में सुविधा बढ़ जाएंगी। नीचे इलाज की सुविधा रहेगी। ऊपरी तल पर प्रशासनिक कार्यालय रहेगा। सभी कर्मियों के अलग-अलग कक्ष रहेंगे। मरीजों को बेहतर सुविधा मिलेगी तो जिला अस्पताल पर दबाव कम होगा।
- डॉ. केपी सिंह, अधीक्षक, सीएचसी सदर