{"_id":"633c7b2ca3a1582d0d6ab942","slug":"facility-provide-at-nearest-place-maharajganj-news-gkp4529056197","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के पास गर्भवती को मिलेगी प्रसव की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर के पास गर्भवती को मिलेगी प्रसव की सुविधा
विज्ञापन

पांच गांवों के 20 हजार से अधिक आबादी को मिलेगा लाभ
पहले मजबूरन गांव की महिलाओं को पांच किलोमीटर दूर जाना पड़ता था
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। गांव में गर्भवती महिलाओं को प्रसव की सुविधा देने के लिए कृत पिपरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को प्रसव इकाई के रूप में शुरू किया जाएगा। इससे आसपास के करीब 5 गांवों के 20 हजार आबादी को लाभ मिलेगा। विभाग की ओर से प्रसव इकाई शुरू करने के लिए जरूरी संसाधन भेज दिए गए हैं।
कृत पिपरा पीएचसी के आसपास के खेम पिपरा, नटवा सहित अन्य गांव के करीब प्रसव इकाई की व्यवस्था नहीं है। गर्भवती महिलाओं को लेकर परिजन 5 से 7 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए जिला अस्पताल या शहर के प्राथमिक स्वास्थ्य के अलावा निजी अस्पतालों में प्रसव के लिए जाते हैं। अब गांव के ही अस्पताल पर प्रसव की सुविधा शुरू होने से लोगों को सहुलियत मिलेगी। इसके लिए विभाग की ओर से डिलेवरी टेबल, टेबल ट्रे, लाइटिंग, स्टाफ के ठहरने की व्यवस्था की गई है।
सदर सीएचसी अधीक्षक डॉ. केपी सिंह ने बताया कि गांव के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने की कोशिश की जा रही है। गर्भवती महिलाओं को दूर अस्पताल में प्रसव के लिए न जाना पड़े। इसके लिए कृत पिपरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव की व्यवस्था जल्द ही शुरू कर दी जाएगी। सभी सामग्री भेज दी गई है। यहां सत्यभामा और मंजू एएनएम की तैनाती कर दी गई है। जल्द ही प्रसव सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी।