फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Facilities will be expanded in the medical college

Maharajganj News: मेडिकल काॅलेज में सुविधाओं का होगा विस्तार

Sat, 22 Feb 2025 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 22 Feb 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Facilities will be expanded in the medical college
महराजगंज। पीपीपी मोड पर संचालित मेडिकल काॅलेज में पहले बैच की पढ़ाई शुरू हो गई है। बजट में मेडिकल कालेजों पर विशेष ध्यान दिया गया है। इससे आने वाले दिनों में महराजगंज केएमसी मेडिकल काॅलेज में सुविधाओं का विस्तार होगा।
विज्ञापन

पहले बैच में 100 सीट पर प्रवेश हुआ है। वहीं छात्र-छात्राओं को कैडेवर के जरिये शरीर की संरचना के बारे में बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, मेडिकल काॅलेज में जूनियर रेजिडेंट 76, सीनियर रेसिडेंट 38, असिस्टेंट प्रोफेसर 53, एसोसिएट प्रोफेसर 22, प्रोफेसर-29, साइकोलॉजिस्ट एक, सांख्यिकी अधिकारी एक की तैनाती है। अब तक 220 स्टाफ की तैनाती हो चुकी है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में लेक्चर थियेटर, पुस्तकों से सुसज्जित लाइब्रेरी, सभी विभागों के उच्च स्तरीय प्रयोगशाला के साथ सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं। छात्र-छात्राओं को पढ़ाई का बेहतर माहौल देने की हर संभव कोशिश की जा रही है। 630 बेड का अस्पताल भी है। मेडिकल काॅलेज में इलाज की सुविधा लोगों को मिल रही है। गंभीर रोगों के इलाज में परेशानी नहीं हो रही है। उधर हास्टल से लेकर अध्ययन कक्ष तक छात्र छात्राओं की सुविधा का ख्याल रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल काॅलेज प्रशासन के मुताबिक जटिल रोगों के इलाज की सुविधा के साथ ही देस-विदेश के नामी डॉक्टरों से परामर्श लेने की सुविधा है। केएमसी मेडिकल कालेज के प्राचार्य डॉ. संकल्प द्विवेदी ने बताया कि कालेज में बेहतर ढंग से पढ़ाई हो रही है। वहीं सुविधाओं के विस्तार पर विशेष जोर है। इलाज की अच्छी सुविधा उपलब्ध है। आने वाले दिनों में तमाम सुविधाएं बढ़ जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed