फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   "Face to the standard discounts on agricultural inputs'

‘कृषि सामग्रियों पर छूट के मानक अंकित करें’

Mon, 28 Dec 2015 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज Updated Mon, 28 Dec 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
 पात्र किसानों को विभागीय योजनाओं का लाभ हर हाल में पहुंचे। जिन सामग्री और उपकरणों में छूट है उसे अंकित करें। यह निर्देश कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान राज्य मंत्री राधेश्याम सिंह ने विभागीय अधिकारियों को दिए। कहा कि मृदा परीक्षण के लिए सुविधा बढ़ाई जाएगी तथा सूक्ष्म तत्वों के जांच की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन


रविवार को पीडब्ल्यूडी के डाक बंगले में राधेश्याम सिंह विभागीय योजनाओं की समीक्षा कर रहे थे। कहा कि गत वर्ष प्राकृतिक आपदा से फसलों को काफी क्षति हुई है। इस लिए सभी प्रकार के कृषि निवेशों, खाद, पानी, कीटनाशक आदि समय से पहुंचाना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन


 जिले में किसानों के ऑनलाइन  रजिस्ट्रेशन पर संतोष जताया। बीज अनुदान, कृषि यंत्रों के अनुसार वितरण की स्थिति की समीक्षा की। कहा कि बागापार में चारों तरफ से बाड़ लगाई जाएगी ताकि जंगली जानवरों से सुरक्षा हो सके। बागापार तथा नटवा कृषि  फार्म पर जल निगम से एक-एक बोंरिग कराई जाएगी। राज्यमंत्री ने कहा कि बहुत ऐसे किसान हैं जिनको पता ही नहीं किन चीजों पर सरकार की ओर से छूट मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 किसान सेवा केंद्र पर छूट के मानक अंकित कराएं ताकि किसान पढ़ सकें। अधिकारियों के बताने पर कि परतावल में बीज गोदाम पर पुलिस वालों का कब्जा है। इस पर मंत्री ने एसपी को फोन कर वहां से हटाने की बात कही।


 जिले में एक भी खाद रैक न होने की बात पर कहा कि वे चिट्टी लिखकर रैक खोलवाएंगे। जिले में एक भी कृषि विद्यालय न होने की बात पर राज्य मंत्री ने कहा कि जिले में कृषि महाविद्यालय खोला जाएगा।बैठक में उपनिदेशक कृषि एचएन सिंह, जिला कृषि अधिकारी  प्यारेलाल, भूमि संरक्षण अधिकारी डॉ. अवधेश तथा कृषि रक्षा अधिकारी जेके कृष्ण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed