फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Extraction awareness rally about JE-AES

जेई-एईएस के बारे में निकाली जागरूकता रैली

Thu, 26 Apr 2018 12:53 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Thu, 26 Apr 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
Extraction awareness rally about JE-AES
जेई-एईएस के बारे में निकाली जागरूकता रैली - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान धनेवा धनेई के बीटीसी और डीएलएड प्रशिक्षणार्थियों की तरफ से सड़क सुरक्षा व जेई, एईएस के प्रति जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में शामिल लोग हाथों में जेई, एईएस से बचाव संबंधी स्लोगन लिखे बैनर व पोस्टर लिए हुए थे।
विज्ञापन


रैली जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान से राजकीय बालिका इंटर कॉलेज होते हुए धनेवा धनेई, जवाहर नवोदय स्कूल के रास्ते फिर जिला प्रशिक्षण संस्थान पर     पहुंची। यहां गोष्ठी का आयोजन हुआ। डॉयट प्राचार्य अनिल मिश्रा ने कहा कि सड़क पर चलते समय अपनी सुरक्षा स्वयं करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों के प्रति सभी लोग जागरूक रहें तो सड़क पर होने वाली दुर्घटनाएं कम होंगी। प्रवक्ता रामजी प्रसाद ने जेई, एईएस के प्रति लोगों को जागरूक करने के बारे में जानकारी दी। इस दौरान प्रवक्ता बृजेश वर्मा, अखिलेश वर्मा, हिसामुद्दीन अंसारी, नुरूल हसन, रजनी उपाध्याय, मनीषा लाल, फूलचंद सच्चिदानंद, अभिमन्यु नायक आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में एआरटीओ कार्यालय की ओर से चलाए जा रहे 29 वां सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत एआरटीओ एसपी श्रीवास्तव व परिवहन विभाग की टीम ने जिले के विभिन्न मार्गों पर 468 वाहनों पर सड़क सुरक्षा संबंधी स्टीकर लगाए।  साथ ही पैदल मार्च कर लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दी। इस मौके पर कार्यालय के अन्य स्टाफ मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed