{"_id":"6aa70676c8620e315f034185","slug":"extortion-in-mla-fund-projects-fir-against-clerk-maharajganj-news-c-206-1-mhg1039-185115-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: विधायक निधि के कार्यों में वसूली, क्लर्क पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: विधायक निधि के कार्यों में वसूली, क्लर्क पर एफआईआर
विज्ञापन
- परियोजना निदेशक ने डीआरडीए के आरोपी बाबू को किया निलंबित
महराजगंज। विधायक निधि की रकम खर्च करने में लेन-देन का मामला सामने आने के बाद जिला ग्राम्य विकास अभिकरण (डीआरडीए) में हड़कंप मचा हुआ है। रविवार को परियोजना निदेशक की तहरीर पर वरिष्ठ सहायक अर्जुन कुमार गौतम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। साथ ही तत्काल प्रभाव से उन्हें निलंबित कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार, सात सितंबर को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें डीआरडीए में तैनात वरिष्ठ सहायक अर्जुन कुमार गौतम विधि निधि की राशि इस्तेमाल करने के लिए अनुचित मांग कर रहे थे। विधायक निधि से संबंधित कार्यों में लेन-देन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया।
इसके बाद लोग विभाग की कार्यशैली पर सवाल खड़े करने लगे। तहरीर में कहा गया है कि वायरल वीडियो के कारण जनमानस में तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं। इसके बाद परियोजना निदेशक ने पुलिस को तहरीर देकर मामले में विधिक कार्रवाई का अनुरोध किया।
विज्ञापन
सदर कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर वरिष्ठ सहायक अर्जुन कुमार गौतम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। इतना ही नहीं प्रथम दृष्टया मामले को गंभीर मानते हुए आरोपी वरिष्ठ सहायक अर्जुन कुमार गौतम को निलंबित कर दिया गया। वीडियो वायरल होने के बाद से ही सख्त कार्रवाई की कयास लगाए जा रहे थे। विभाग की इस सख्ती के बाद मामले की चर्चा फिर से तेज हो गई है।
सदर कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के दौरान वायरल वीडियो की सत्यता, उसमें दिखाई दे रहे घटनाक्रम और कथित लेन-देन से जुड़े तथ्यों की पड़ताल की जाएगी। जांच में सामने आने वाले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
वर्जन
प्रथम दृष्टया सामने आए तथ्यों के आधार पर संबंधित लिपिक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है और एफआईआर की कार्रवाई भी की गई है। शासकीय कार्यों में पारदर्शिता, ईमानदारी और जवाबदेही सुनिश्चित करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। ऐसे मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनियमितता सामने आने पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
- रामदरश चौधरी, परियोजना निदेशक