{"_id":"6af771fbf3975724f0045314","slug":"expressed-outrage-over-a-dispute-with-office-bearers-in-moradabad-maharajganj-news-c-206-1-mhg1032-189137-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: भाकियू ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: भाकियू ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। मुरादाबाद में भारतीय किसान यूनियन (लोक शक्ति) के पदाधिकारियों के साथ हुए विवाद को लेकर संगठन के स्थानीय पदाधिकारियों में आक्रोश है। शुक्रवार को संगठन के पदाधिकारी तहसील मुख्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की।
मंडल अध्यक्ष अवधराज मौर्या और जिलाध्यक्ष अवधेश सिंह ने आरोप लगाया कि मुरादाबाद में जनहित के मुद्दों को लेकर संगठन शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहा था। इसी दौरान पास स्थित टोल प्लाजा के जिम्मेदारों ने छह हजार रुपये छीनने का झूठा आरोप लगाकर पुलिस बुला ली। इसके बाद बिना ठोस साक्ष्य के संगठन के पदाधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा दी गई।
उन्होंने कहा कि यह लोकतांत्रिक आवाज को दबाने का प्रयास है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पदाधिकारियों ने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराकर झूठी शिकायत करने वाले टोल कर्मियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। इस दौरान सुकई, माया तिवारी, उर्मिला, सरिता, शीला निषाद, सोनी, चंद्रावती, सुनीता, जगदीश, अनिल और शैलेश आदि मौजूद रहे।